{"_id":"68b3f3a59344c2de8305bd83","slug":"navratri-2025-shaktipeeths-darshan-advance-booking-for-these-5-shaktipeeths-2025-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2025: नवरात्रि में देवी दर्शन का है मन? इन 5 जगहों में से एक को चुनें और अभी कराएं बुकिंग","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Navratri 2025: नवरात्रि में देवी दर्शन का है मन? इन 5 जगहों में से एक को चुनें और अभी कराएं बुकिंग
Sun, 31 Aug 2025 01:11 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:11 PM IST
सार
Shardiya Navratri 2025: अगर आप आने वाली शारदीय नवरात्रि में मातारानी के दर्शन करना चाहते हैं, तो अभी से प्लान बनाकर बुकिंग करा लें। यहां हम पांच जगहों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Shardiya Navratri 2025: अगर आप आने वाली शारदीय नवरात्रि को खास बनाना चाहते हैं और माता रानी के विभिन्न रूपों के दर्शन की इच्छा रखते हैं, तो अभी से अपनी यात्रा की योजना बनाना शुरू कर दें। नवरात्रि के दौरान देशभर के शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में समय पर बुकिंग न होने पर दर्शन करना मुश्किल हो सकता है।
शारदीय नवरात्रि 2025
- फोटो : AdobeStock
वैष्णो देवी, जम्मू-कश्मीर
त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित, यह मंदिर मां वैष्णो देवी का सबसे प्रसिद्ध धाम है। नवरात्रि में यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां अगर आप जाने का मन बना रहे हैं तो पहले से प्लान बना लें, क्योंकि नवरात्रि के दिनों में यहां काफी भीड़ होती है। अगर आप अभी से प्लान बनाकर बुकिंग नहीं करेंगे तो हो सकता है कि उस वक्त आपको रहने की जगह भी न मिले।
कामाख्या देवी मंदिर, असम
यदि आप असम या उसके आस-पास रहते हैं तो कामाख्या माता के दर्शन के लिए जा सकते हैं। असम के गुवाहाटी में स्थित यह शक्तिपीठ तांत्रिक पूजा के लिए प्रसिद्ध है और नवरात्रि में यहां विशेष पूजा होती है। यहां जाने के लिए भी आपको पहने से फ्लाइट या ट्रेन बुक करनी पड़ेगी। इसके साथ-साथ रहने के लिए होटल की बुकिंग भी पहले से कर लें।
कालीघाट मंदिर, कोलकाता
कोलकाता का यह मंदिर मां काली को समर्पित है। दुर्गा पूजा और नवरात्रि के समय यह विशेष रूप से सजता है। इस मंदिर में देवी काली के प्रचण्ड रूप की प्रतिमा स्थापित है, जिसकी जीभ सोने की बनी हुई है। मान्यता है कि यहां जो भी माता के दर्शन करने आता है। उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। इसलिए आप यहां जाने का प्लान भी अभी से बना सकते हैं।
ज्वाला देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ज्वाला देवी मंदिर स्थित है। ये मंदिर मां ज्वाला को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में प्राकृतिक रूप से अग्नि की ज्वालाएं प्रकट होती हैं। नवरात्रि में यहां विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। इसलिए आप शारदीय नवरात्रि के मौके पर यहां जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
नैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नैना देवी मंदिर स्थित है। ऐसी मान्यता है कि ये देवी के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में एक है, जहां माता सती के नेत्र गिरे थे। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु हर साल दर्शन करने आते हैं। इसलिए आप भी हिमाचल जाने का प्लान कर रहे हैं तो नैना देवी मंदिर के दर्शन भी अवश्य करें।