फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस नवंबर उत्तराखंड के इस जगह की करें सैर, एडवेंचर और मौज-मस्ती के लिए है सबसे बेस्ट

Tue, 29 Oct 2019 10:24 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 29 Oct 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
these are the best place in dhanualti to visit in november
- फोटो : social media

देवभूमि' उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में बसा धनोल्टी शहर अपनी अद्भूत खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर आप देवदार और पाइंस के पेड़ की मनमोहक सुगंध और ताजी हवा का आनंद उठा सकते हैं। धनोल्टी शहर पहाड़ो में बसा हुआ है , यहां पर आपको ऐसी कई जगहें देखने को मिलेंगी , जिसे देख आपका मन खुश हो जाएगा। धनोल्टी शहर दिन प्रतिदिन पर्यटन के  लिहाज से काफी आगे बढ़ रहा है। नंवबर के समय में इस शहर का मौसम बेहद ही हसीन होता है। इस महीने में यहां पर न ही ज्यादा ठंड होती है और न ही गरमी। मौसम का मिजाज हमेशा शीतल ही रहता है। इसलिए इस नंवबर आप धनोल्टी शहर का रूख जरूर करें। धनोल्टी में ऐसी कई जगहें  हैं जहां पर आपको एक बार तो जरूर जाना चाहिए। 

these are the best place in dhanualti to visit in november
- फोटो : social media

धनोल्टी एडवेंचर पार्क
धनोल्टी एडवेंचर पार्क में जाकर आपको यह महसूस होगा कि धनोल्टी कितना खूबसूरत और अविश्वसनीय शहर है। यहां पर आपको वैली क्रॉसिंग, जिप स्विंग, स्काई वॉक, स्काई ब्रिज, जिप लाइन, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, गुफा एक्सप्लोरेशन रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग जैसे कई एडवेंचरेस चीजें करने को मिलेंगी। इसलिए धनोल्टी जाएं तो इस एडवेंचर पार्क का लुफ्त जरूर उठाएं। 

these are the best place in dhanualti to visit in november
- फोटो : social media

सुरखंडा देवी मंदिर

सुरखंडा देवी मंदिर धनोल्टी का सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर धनोल्टी से करीब  8 किमी दूर है। लेकिन इस मंदिर तक पहुंचना आसान नहीं है। इस मंदिर की चढ़ाई बेहद ही कठिन होती है। क्योंकि यह मंदिर काफी ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर में पहुंचने के बाद आपको दूर-दूर तक सिर्फ पहाड़ ही देखने को मिलेंगे। पहाड़ो के बीच में बना यह मदिंर धनोल्टी का आकर्षण केन्द्र है। इस मंदिर में पहुंचकर आपको परम आनंद और शांति की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these are the best place in dhanualti to visit in november
- फोटो : social media

इको पार्क

अगर आप प्राकृति की अद्भुत खूबसूरती से रूबरू होना चाहते हैं तो आपको धनोल्टी का इको पार्क की सैर जरूर करनी चाहिए। यहां पर जाकर आपको स्वर्ग की अनुभूति होगी। इस पार्क में आपको देवदार और पाइंस के बड़े-बड़े पेड़ देखने को मिलेंगे , जो इस पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। केवल पेड़ ही नहीं इस पार्क में तरह-तरह के पशु-पक्षी भी देखने को मिलते हैं। इन पशु-पक्षी की चहचहाहट जब कानों में पड़ती है तो मानों जैसे कोई मीठे स्वर में गीत गा रहा हो। इस पार्क में सूर्यास्त और सूर्योदय का नजारा भी हर किसी का मन मोह लेता है। 

विज्ञापन
these are the best place in dhanualti to visit in november
- फोटो : social media
ऐसे पहुंचे

धनोल्टी दिल्ली से करीब 293 किमी दूर है, आप बाय सड़क करीब 8-9 घंटे में धनोल्टी पहुंच सकते हैं। देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, धनोल्टी (75 किमी) के लिए निकटतम हवाई अड्डा है। हवाई अड्डे से आपको आसानी से धनोल्टी के लिए टैक्सी मिल जाएगी।  जबकि धनोल्टी का निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed