सब्सक्राइब करें

चार हजार की फीट पर मौजूद तोरणा किला ट्रैकिंग के लिए है बेस्ट डेस्टिनेशन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 03 Feb 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
torna fort is best trekking destination in monsoon for adventure in pune
torna fort

पिछले कुछ सालों से ऑफबीट ट्रैवलिंग करने वाले लोग महारष्ट्र के वादियों की ओर खींचे चले आ रहे हैं और हो भी क्यों न आखिर जहां इतिहास के साथ-साथ एडवेंचर का डेडली कांबो जो मिल रहा है। वैसे भी महाराष्ट्र के किले इतिहास के साथ-साथ बेस्ट ट्रैकिंग को भी अपने आस-पास समेटे रहते हैं। ऐसा ही महाराष्ट्र की पहाड़ियों में ही एक बेहद खूबसूरत किला है, जिसका नाम है तोरणा किला। तोरणा किला पुणे जिले में मौजूद है। आइए जानते हैं किस तरह इतिहास प्रेमियों के साथ-साथ ट्रैकर्स के लिए भी परफेक्ट जगह है तोरण किला। 





 

Trending Videos
torna fort is best trekking destination in monsoon for adventure in pune
torna fort

4603 फीट की उंचाई पर मौजूद तोरण किला पुणे जिले का सबसे ऊंचा किला माना जाता है और यही कारण है कि ट्रैकिंग प्रेमियों को यह जगह लुभाती है। ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अनुसार तोरना किले को 13वीं शताब्दी में भगवान शिव के उपसाक ने बनवाया था। पर 17वीं शताब्दी के दौरान मराठा शासक शिवाजी ने इसे जीत लिया तो यह मराठा साम्राज्य का केंद्र बन गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
torna fort is best trekking destination in monsoon for adventure in pune
torna fort

तोरणा किला इतिहास और ऐडवेंचर दोनों को समेटे हुआ है। किले में मराठा साम्राज्य का इतिहास मौजूद है। शहर से दूर प्राकृतिक सुंदरता के बीच मौजूद किले में आपको शांति और सूकून दोनों मिलेगा। तोरणा किले के आसपास राजगढ़ का किला, राजगढ़, सिंहाबाद और पुरंदर किला भी मौजूद है, जहां आप घूम सकते हैं। 

torna fort is best trekking destination in monsoon for adventure in pune
torna fort

तोरणा किला आने के लिए आप हवाई मार्ग से भी आ सकते हैं। इसके लिए आपको पुणे एयरपोर्ट पर उतरकर तोरणा किले के लिए टैक्सी बुक करने पड़ेगी। एयरपोर्ट से तोरणा किला लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में करीब दो घंटे में तोरणा किला पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अगर आप रेल मार्ग से आना चाहते हैं तो आप तोरणा किले से लगभग 52 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद पुणे में रेलवे स्टेशन मौजूद है। यहां से आप टैक्सी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
torna fort is best trekking destination in monsoon for adventure in pune
torna fort

तोरणा किला देखने पर्यटक पूरे साल आते रहते हैं। लेकिन ट्रैकिंग और ऐडवेंचर लवर मानसून के बाद आना पसंद करते हैं। मानसून के बाद हरियाली और ठंडी हवाएं पूरे ट्रैकिंग का रोमांच बढ़ाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed