फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम बजट में उत्तराखंड का शानदार ट्रिप, दोस्तों या परिवार संग घूमने जा सकते हैं इन 4 जगहों पर

Mon, 09 Aug 2021 12:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 09 Aug 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
tourist guide After the lockdown you can go to these four places of Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कुछ समय पहले तक देश में कोरोना काल होने की वजह से एक बार फिर से लोग अपने-अपने घरों में कैद थे। हालांकि, वायरस की चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों में अब भी कई तरह के प्रतिबंध जारी हैं। ऐसे में जो लोग घूमने के शौकीन हैं, उनमें से कुछ लोग अब भी अपने-अपने घरों में हैं ताकि वे कोरोना से बचे रह सकें। लेकिन काफी लोग अब अपनी-अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा रहे हैं। कोई अपने दोस्तों संग, कोई अपने परिवार संग तो कोई अपने पार्टनर संग। लोग अपनी लॉकडाउन की बोरियत को दूर करने के लिए घूमने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप उत्तराखंड की ऐसी चार जगहों पर घूमने जा सकते हैं, जिनके बार में हम आपको बताने जा रहे हैंं। हो सकता है कि यहां जहां जाकर आपकी सारी थकान मिट जाए। तो चलिए जानते हैं इन जगहोंं के बारे में।

tourist guide After the lockdown you can go to these four places of Uttarakhand
रानीखेत का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Beauty Of Uttarakhand

रानीखेत

  • उत्तराखंड के कुमाऊं में में स्थित रानीखेत की खूबसूरती के क्या ही कहने। यहां भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्यालय स्थित है। सुबह और शाम के समय इस छावनी इलाके में सैर करने का अपना अलग मजा है। यहां से आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं और कई प्राचीन मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं। रानीखेत के सेब काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं और अगर आप यहां जा रहे हैं तो यहां के सेब का स्वाद जरूर लें।
tourist guide After the lockdown you can go to these four places of Uttarakhand
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित घंगारिया गांव - फोटो : istock

घंगारिया

  • उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित घंगारिया गांव अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। गोविंद घाट से 13 किलोमीटर की ट्रैकिंग करके आप इस गांव में पहुंच सकते हैं और घंगारिया पुष्पावती और हेमगंगा नदियों के संगम पर स्थित है। यहां आप कैपिंग कर सकते हैं, साथ ही यहां रहने के लिए अच्छे होटल और सरकारी गेस्ट हाउस भी हैं। यहां का वातावरण इतना शांत है कि आपका यहां से आने का मन नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide After the lockdown you can go to these four places of Uttarakhand
jim corbett national park - फोटो : istock

रामनगर

  • अगर आप उत्तराखंड में कहीं प्लान करने की सोच रहे हैं, तो आप रामनगर भी जा सकते हैं। कुमाऊं क्षेत्र और नैनीताल जिले में बसा गांव रामनगर काफी प्यारा और सुंदर है। यहां जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार है। ऐसे में आप यहां भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा यहां आप गिरिजा देवी मंदिर जाकर मां का आशीर्वाद ले सकते हैं और साथ ही सीताबनी मंदिर भी आप जा सकते हैं।
विज्ञापन
tourist guide After the lockdown you can go to these four places of Uttarakhand
नैनीताल से चौकोरी की दूरी लगभग 173 किलोमीटर है - फोटो : istock

चौकोरी

  • अगर आप नैनीताल गए हैं, तो आपको बता दें कि आपको चौकोरी में यहां से भी ज्यादा आनंद मिल सकता है। नैनीताल से चौकोरी की दूरी लगभग 173 किलोमीटर है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो ये जगह आपको खूब पसंद आने वाली है। यहां से आप नंदा देवी और पंचचूली चोटियों के भव्य नजारे भी देख सकते हैं। यहां चाय के बागान भी आपका मन मोह लेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed