घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक बार फिर से पर्यटन स्थल खुल चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से लगभग सभी राज्यों ने अपने-अपने वहां सख्त लॉकडाउन लगाया था, जिसकी वजह से पर्यटक भी कहीं आ जा नहीं पा रहे थे। वहीं, अब कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे करके कमजोर पड़ती हुई नजर आ रही है। ऐसे में फिर से पर्यटक पहाड़ों से लेकर अन्य जगहों पर घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। इन सबके बीच कोरोना से बचने के लिए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है और अब लोग भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवा रहे हैं। ऐसे में अगर वैक्सीन लेने के बाद आप भी कहीं घूमने जा रहे हैं, तो कुछ बातें हैं जिनका आपको ध्यान देना है। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनको आपको कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना है।
ध्यान दें: वैक्सीन लगने के बाद जा रहे हैं घूमने, तो इन 4 बातों का जरूर रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइड इफेक्ट्स होने पर ध्यान दें
वैसे तो वैक्सीन लगाने के 24 घंटे के अंदर साइड इफेक्ट्स नजर आने लगते हैं, लेकिन अगर आप वैक्सीन लगाने के तुरंत बाद घूमने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको साइड इफेक्ट्स नजरअंदाज नहीं करना है। अगर आपको कमजोरी आती है, बुखार आता है, सिरदर्द होता है आदि। तो ऐसे में डॉक्टर द्वारा दी गई दवा खाएं और आराम करें। इससे आपके साइड इफेक्ट जल्दी दूर हो जाएंगे। अगर आपकी तकलीफ बढ़ती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। घूमने के चक्कर में इन बातों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें।
मास्क पहनें
- कई लोग वैक्सीन लगाने के बाद कई लापरवाही करते हुए नजर आते हैं, जैसे मास्क न पहनना जो कि पूरी तरह गलत है। आपको मास्क पहनना चाहिए। अगर आप वैक्सीन लगाने के बाद कहीं घूमने जा रहे हैं तो मास्क तो पहने ही। साथ ही हो सके तो डबल मास्क पहनें, ये आपको सिंगल मास्क के मुकाबले ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता है।
सामाजिक दूरी बनाएं रखें
- माना आप वैक्सीन लगा चुके हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप लोगों से उचित दूरी बनाकर नहीं रखेंगे। आप वैक्सीन लगाने के बाद कहीं घूमने जा रहे हैं, तो भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें और लोगों से एक उचित दूरी बनाकर रखें। खुद भी और अपने बच्चों को भी इस चीज का पालन करवाएं।
हाथों को धोते रहें
- आपने वैक्सीन लगवा ली है, तो इसका मतलब ये नहीं कि आप कोरोना से संक्रमित नहीं हो सकते। ऐसे में आपको अपने हाथों को अच्छे से साबुन से या सैनिटाइजर से साफ करते रहना है। वहीं, बाहर से आने के बाद स्नान करना बेहतर विकल्प है। कोरोना हमारे हाथों से ही हमारे शरीर में प्रवेश कर सकता है। इसलिए हाथों को साफ रखना जरूरी है।