घूमने के शौकीन लोग काफी समय से कहीं घूमने नहीं जा पा रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगभग सभी राज्यों ने अपने-अपने वहां लॉकडाउन लगाया था, जिसकी वजह से राज्य में कोई प्रवेश नहीं कर पा रहा था। वहीं, दूसरी लहर का असर कम हुआ, तो अब फिर से देश अनलॉक की तरफ बढ़ चुका है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक के पर्यटन स्थलों को दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इससे एक तो लोग अपनी पसंदीदा जगहों पर घूम पा रहे हैं, और दूसरा पर्यटन पर निर्भर लोगों का रोजगार फिर से चल पड़ा है। लेकिन इन दिनों पहाड़ों पर खूब बारिश हो रही है। यही नहीं, कई जगहों पर बादल फटने जैसी घटनाएं भी सामने आई है जिसकी वजह से बाढ़ जैसी स्थिति भी बनी। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"60ee78968ebc3ec23565ef1a","slug":"tourist-guide-take-special-care-of-these-four-things-while-travelling-in-the-mountains-during-the-rainy-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर हो रही है खूब बारिश, अगर आप भी गए हैं ऐसे मौसम में घूमने, तो इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
पहाड़ों पर हो रही है खूब बारिश, अगर आप भी गए हैं ऐसे मौसम में घूमने, तो इन बातों का रखें ध्यान
Wed, 14 Jul 2021 11:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
travel
- फोटो : istock
ऊंची जगहों पर रहें
- बरसात के मौसम में पहाड़ों पर मौसम जितना सुहावना हो जाता है, उतना ही खतरा भी बना रहता है। तेज बारिश का, बादल फटने का, बाढ़ का आदि। ऐसे में आपको कोशिश करनी है कि ऐसे समय पर किसी ऊंचे स्थान पर ही रहें। घूमने गए हैं, तो अपना होटल भी किसी ऊंचे स्थान पर लें जहां सुरक्षित हो, ताकि निचले इलाकों में पानी भरने पर आप सुरक्षित रहें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
होटल समय पर आ जाएं
- आप पहाड़ों पर घूमने गए हैं, तो कोशिश करें कि घूमने के लिए सुबह जल्दी निकलें ताकि आप शाम को समय पर होटल आ जाएं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि पहाड़ों में रात को मौसम तेजी से बदलता है और कब बारिश हो जाए कुछ पता नहीं होता है। इसलिए रात को समय पर अपने होटल या घर लौट आना ही बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
travel
- फोटो : istock
पानी वाली जगहों से दूर रहें
- जब हम पहाड़ों पर घूमने जाते हैं, तो हम ज्यादातर नदी वाली जगहों पर जाते हैं, वहां नहाते हैं, वहां समय बिताते हैं या फिर कई लोग नदी के किनारों पर ही कैंपिंग भी करते हैं आदि। लेकिन इस मौसम में आपको पहाड़ों पर नदियों, झील, झरनों से दूर रहना चाहिए। क्योंकि बारिश के मौसम में ये सब काफी तेजी से आते हैं। ऐसे में किसी के बहने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बच्चों का खास ख्याल रखें
- बारिश के मौसम में अगर बच्चों के साथ आप पहाड़ों पर घूमने गए हैं, तो आपको बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में छोटे बच्चों की तबियत भी जल्दी खराब हो जाती है। इसलिए बच्चों के लिए गर्म कपड़े, दवाएं आदि रखकर जरूर ले जाएं। वहीं, बच्चों को अपने साथ ही रखें।