फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने की जगह: आगरा में सिर्फ ताजमहल ही नहीं, इन चार जगहों के भी करें दीदार

Mon, 26 Jul 2021 12:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 26 Jul 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
Tourist palaces Apart from the Taj Mahal in Agra you can also visit these four places
आगरा का ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

भारत में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं, जहां हर साल देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं और अपने सबसे अच्छे पल बिताते हैं। घूमने के शौकीन लोग समय-समय पर कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। कोई अपने दोस्तों संग, कोई अपने पार्टनर संग, तो कोई अपने परिवार संग यात्रा पर जाता है। भारत में विदेश के लोग भी काफी घूमने आते हैं, और लगभग हर एक विदेशी पर्यटक ताजमहल के दीदार करने जरूर जाता है। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित ताजमहल अपनी खूबसूरती और बनावट के लिए जाना जाता है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आगरा में सिर्फ ताजमहल ही एक अकेली ऐसी जगह नहीं है, जहां आप घूमने जा सकें? बल्कि यहां कई ऐसी जगह हैं, जो आपको काफी पसंद आ सकती हैं। तो चलिए आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।

Tourist palaces Apart from the Taj Mahal in Agra you can also visit these four places
आगरा का किला - फोटो : Pixabay

आगरा का किला

  • इस आगरा के किले को 1654 में अकबर ने बनवाया था, और ये 1573 ईस्वी में बनकर तैयार हुआ था। ये किला लाल बलुआ के पत्थरों से बनाया गया है। देखने में ये काफी हद तक दिल्ली में स्थित लाल किले जैसा लगता है, लेकिन दोनों की बनावट पूरी तरह अलग है। इस किले में शीशे से बनी दीवार शीश महल, राज दरबार और शाही बगीचे जैसी कई आकर्षण की चीजें मौजूद हैं।
Tourist palaces Apart from the Taj Mahal in Agra you can also visit these four places
कीठम झील - फोटो : अमर उजाला

सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य

  • आगरा आने वाले पर्यटक सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य जरूर जाते हैं। अगर आप भी इस शहर में जा रहे हैं, तो यहां जाना न भूलें। यहां आपको स्लोथ बीयर (भालू) देखने को मिल जाएंगे, यहां आपको कीथम झील का मीठा पानी भी दिख जाएगा। इसके अलावा आप यहां अपने दोस्तो या पार्टनर संग बोटिंग के मजे भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist palaces Apart from the Taj Mahal in Agra you can also visit these four places
पंच महल - फोटो : istock

पंच महल

  • पंच महल काफी खूबसूरत और प्यारा है। ये फेतहपुर सीकरी के पश्चिमी छोर पर स्थित है, जो कि एक पांच मंजिला इमारत है। इस पंच महल को अकबर ने अपनी रानियों के लिए बनवाया था, जहां से वे ठंडी हवा का आनंद लेती थीं। इस महल की खासियत है कि यहां 176 खंभे लगाए गए हैं, ताकि मुगल परिवार की महिलाएं बाहर की ठंडी हवा खाने के साथ ही बाहर के नजारों का भी आनंद ले सकें।
विज्ञापन
Tourist palaces Apart from the Taj Mahal in Agra you can also visit these four places
Anguri Bagh - फोटो : istock

अंगूरी बाग

  • शाहजहां ने 1637 में इस अंगूरी बाग को बनवाया था। ये बाग खास महल और लाल बलुआ की पत्थरों की दीवारों से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि इस अंगूरी बाग में मुख्य रूप से रानियां रहा करती थीं। इस बगीचे में रसीले अंगूरों समेत अन्य फल आते थे, जो सालभर यहां की शोभा बढ़ाते थे। इस बाग के साथ ही शाही महिलाओं के लिए हमाम यानी नहाने वाली जगह बनाई गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed