Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Travel
›
Travel Destinations enjoy these places in April everything from hill stations to beaches see list here disprj
{"_id":"67d7e67f0ebfaff015028452","slug":"travel-destinations-enjoy-these-places-in-april-everything-from-hill-stations-to-beaches-see-list-here-disprj-2025-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Travel Destinations: ट्रैवल बैग करें पैक, अप्रैल में इन जगहों का उठाएं लुत्फ, हिल स्टेशन से बीच तक सबकुछ","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Travel Destinations: ट्रैवल बैग करें पैक, अप्रैल में इन जगहों का उठाएं लुत्फ, हिल स्टेशन से बीच तक सबकुछ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:39 PM IST
सार
अगर आप इस अप्रैल में एक शानदार ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं, तो ये बेहतरीन डेस्टिनेशन आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
अप्रैल के महीने में इन जगहों पर जाएं घूमने
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अप्रैल का महीना घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट होता है! इस समय न ज्यादा गर्मी होती है, न ज्यादा ठंड, बस एकदम सुहावना मौसम, जो आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाने और सुकून देने के लिए तैयार होता है। अगर आप इस अप्रैल में एक शानदार ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं, तो ये बेहतरीन डेस्टिनेशन आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।
2 of 5
अप्रैल के महीने में इन जगहों पर जाएं घूमने
- फोटो : freepik.com
शिमला
अगर आपको पहाड़ों की ठंडी हवा और हरियाली से प्यार है, तो इन हिल स्टेशन पर जाना आपके लिए स्वर्ग जैसा अनुभव होगा। अप्रैल के महीने में यहां खुशनुमा मौसम और हरी-भरी वादियां होती है। यहां आप माल रोड पर शाम की वॉक और लोकल शॉपिंग कर सकते हैं। यही नहीं, आप जाखू मंदिर में हनुमान जी के दर्शन भी कर सकते हैं। साथ ही आप कुफरी में एडल्ट्स और बच्चों के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।
3 of 5
अप्रैल के महीने में इन जगहों पर जाएं घूमने
- फोटो : freepik.com
मनाली
यहां आपको बर्फ से ढकी चोटियों का दिलकश नजारा देखने को मिलेगा। आप रोहतांग पास और सोलांग वैली में स्नो एक्टिविटीज (स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग) भी कर सकते हैं। साथ ही हिडिंबा देवी मंदिर की आध्यात्मिक शांति का अनुभव ले सकते हैं। आप मनु मंदिर की ऐतिहासिक सैर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अप्रैल के महीने में इन जगहों पर जाएं घूमने
- फोटो : freepik.com
दार्जिलिंग
यहां आप टाइगर हिल से सूर्योदय का अद्भुत नजारा ले सकते हैं। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (टॉय ट्रेन) की रोमांचक सवारी भी कर सकते हैं। यहां आप चाय के बागानों में घूमते हुए ताजी चाय का स्वाद ले सकते हैं। साथ ही दार्जिलिंग की 'मोमोज' और 'थुकपा' को जरूर ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।
विज्ञापन
5 of 5
इन दिनों इंदौर से गोवा और अन्य जगह बढ़ रहा पर्यटन।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
गोवा
अगर आपको लहरों की आवाज और रेत पर चलने का सुकून पसंद है, तो ये बीच डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट हैं। आप बीच पर सनसेट और पार्टी वाइब्स का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। साथ ही स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग और जेट स्की जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। आप पुराने चर्च और फोर्ट्स की सैर भी कर सकते हैं। बेनौलिम और पालोलेम बीच पर रिलैक्स करने का अलग ही मजा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।