{"_id":"5e453a8f8ebc3ee58b3bb246","slug":"valentines-day-2020-most-romantic-cities-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Day 2020: ये हैं दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर, वैलेंटाइन पर जरूर घूमें यहां","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Valentine Day 2020: ये हैं दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर, वैलेंटाइन पर जरूर घूमें यहां
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
A Lady
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज वैलेंटाइन डे है। प्यार के इस दिन का इंतजार हर किसी को रहता है। अगर आप अपना वैलेंटाइन डे खास बनाना चाहते हैं तो दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों की सैर जरूर करें, क्योंकि यहां बिताए पल आपके जीवन को सबसे अनमोल पल बन जाएंगे। हर किसी को अपने वैलेंटाइन के साथ इन शहरों की यात्रा जीवन में एक बार जरूर करनी चाहिए। ये खूबसूरत शहर आपका ही नहीं बल्कि आपके वैलेंटाइन का भी दिल जीत लेंगे।
2 of 5
ट्रेवी फाउंटेन, रोम
- फोटो : Social media
दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में इटली का रोम शहर शुमार है। आपको अपने जीवन में एक बार यहां जरूर घूमना चाहिए। यहां की सर्वश्रेष्ठ वास्तुशिल्प आपका दिल जीत लेगी। रोम को फैशन, रोमन फूड और सिनेमा का शहर कहा जाता है और बड़ी तादाद में दुनियाभर से पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। इसे यूरोप का सबसे जीवंत शहर कहा जाता है।
3 of 5
vanish
- फोटो : social media
रोमांटिक शहरों में दूसरा नाम वेनिस का है। वेनिस की खूबसूरती को आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। पानी पर तैरने वाला यह खूबसूरत शहर आपके दिल में उतर जाता है। नैसर्गिक खूबसूरती, प्राकृतिक छटा और ऐतिहासिकता को अपने में समेटने वाला यह शहर पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। आपको अपने जीवन में एक बार यह शहर जरूर देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
eiffel tower
दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में पेरिस का नाम भी आता है। इस वैलेंटाइन आप पेरिस जा सकते हैं। पेरिस की खूबसूरती हर किसी का दिल जीत लेती है। कुछ लोग इसे सिटी ऑफ लव के नाम से भी जानते हैं। ज्यादातर लोग शहर की शान एफिल टावर का दीदार करने के लिए आते हैं। इसका निर्माण 1889 में हुआ था। टावर के सबसे ऊपरी माले पर पहुंचने के लिए आपको 1,665 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस वैलेंटाइन आप हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट की सैर कर सकते हैं। बुडापेस्ट अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। कुछ लोग इसे डोनाउ की रानी भी कहते हैं। यहां आपको शाही महल और रोमांटिक गलियां देखने को मिलेगा। जहां आप एक बार जाने के बाद इसे कभी भूला नहीं पाओगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।