नवंबर के महीने में हल्की-हल्की सी ठंड शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की सोच रहें है तो राजस्थान एक बढ़िया डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां के खूबसूरत किलों और साथ ही लगने वाले मेलों को देखने के लिए ये महीना सबसे बढ़िया है। पुष्कर के मेले के शुरू हो जाने के साथ ही यहां पर देश-विदेश से सैलानियों का आना शुरू हो गया है। तो चलिए देखें क्या-क्या है यहां पर देखने के लिए...
राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति से होना है रूबरू तो, आ जाएं पुष्कर के इस अनोखे मेले में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पुष्कर में हर साल बहुत ही बड़ा मेला लगता है। ये मेला कार्तिक महीने की एकादशी से शुरू होकर पूर्णिमा तक चलता है। इस मेले में राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति तो देखने को मिलती ही है। साथ ही यहां पर बहुत बड़ा पशुओं का मेला भी लगता है। तो अगर आप इस तरह की अनोखी संस्कृति को देखने के शौकीन है तो एक बार यहां जरूर जाएं।
पुष्कर में भारत का इकलौता मंदिर बना हुआ है। जिसमें दर्शन करने के लिए हर साल बहुत से श्रद्धालु आते हैं। इसके साथ ही पुष्कर में सरोवर बना हुआ है।
पुष्कर से मात्र एक घंटे की दूरी पर बना हुआ है अजमेर शहर। जहां पर देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं। यहां पर ख्वाजा साहब की दरगाह बनी हुई है। जिस पर चादर चढ़ाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इसके साथ ही ऐतिहासिक इमारत ढ़ाई दिन का झोपड़ा भी बना हुआ है। जिसे देखने का मौका बिल्कुल मत गंवाइए।
अजमेर में सोने का मंदिर बना है जिसे नसिया मंदिर भी कहते हैं। ये मंदिर एक दो मंजिला भवन है जो लकड़ी का बना है और इस पर सोने की परत चढाई गई है। इस भवन पर जैन पौराणिक कथाओं की छवियां और पुरानी जैन की छवि दिखाई देती है।