{"_id":"5c7cfb21bdec22578f2aa94d","slug":"while-travelling-do-not-ingnore-symptoms-of-heart-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बस या कार में कर रहे हैं सफर और शरीर में दिखाई दे ये लक्षण, तो हो जाएं अलर्ट, आ सकता है हार्ट अटैक","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
बस या कार में कर रहे हैं सफर और शरीर में दिखाई दे ये लक्षण, तो हो जाएं अलर्ट, आ सकता है हार्ट अटैक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कशिश मिश्रा
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
heart attack while travelling
- फोटो : social media
वैसे तो हार्ट अटैक होने वाले संकेतों को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। थोड़ा भी शक हो तो डॉक्टर से मिलकर अपनी पूरी बातों को बताना चाहिए। खासकर जब आप सफर पर हों तो इन सब चीजों के लेकर जागरूक रहने की जरूरत है। शोधकर्ताओं का कहना है कि सफर के दौरान होने वाली मौत के लिए हार्ट अटैक जिम्मेदार है। यात्रा के दौरान भी बहुत लोगों की मौत हार्ट अटैक से हो जाती है, लेकिन उसका सही समय पर इलाज कराया जाए तो आप ठीक हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि यदि आप सफर हों और शरीर में ये लक्षण दिखाई दे तो क्यों अलर्ट होने की जरूरत है।
Trending Videos
2 of 5
heart attack
- फोटो : social media
आप अगर लंबे सफर पर हैं और अचानक आपके गले,गर्दन, कमर, पेट या कंधों में दर्द महसूस हो और 15 मिनट के बाद भी आपको आराम महसूस न हो और आपका दर्द और भी तेज होने लगे तो ऐसे में आपको तुरंत ऐम्बुलेंस बुलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
heart attack
- फोटो : social media
असल में लंबी यात्रा के दौरान लोगों को डिहाइड्रेशन, पैरों में ऐंठन, इलेक्ट्रोलाइट अंसुतलन, थकान, जी मिचलना जैसी वजहों से शरीर में खून के संचार में रुकावट आ जाती है। ऐसे में हार्ट अटैक होने का ज्यादा खतरा बढ़ जाता है।
4 of 5
Heart attack
- फोटो : social media
सफर के दौरान हार्ट अटैक के लक्षणों पर साल 1990 से लेकर 2015 तक रिसर्च किया गया, जिसमें पता चला कि हार्ट अटैक होने पर जिनलोगों का तुरंत इलाज कराया गया उनलोगों को कुछ समय बाद सकारात्मक रिजल्ट मिला। इनमें से कुछ रोगी ऐसे भी थे, जिन्हें ऑप्रेशन करके स्टेंट भी डाला गया, जिन लोगों को हार्ट अटैक यात्रा के दौरान हुआ उनलोगों में STEMI की आशंका नजर आ रही थी। इसमें उनके दिल की नली तक खून जाना बंद हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
दिल का दौरा
- फोटो : फाइल फोटो
स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ, जिनलोगों को सफर के दौरान हार्ट अटैक होता है उन्हें सही समय पर इलाज कराने से अन्य लोगों के मुकाबले 42 प्रतिशत मौत की आशंका कम हो जाती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।