फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2024: फरवरी में ही क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे, जानिए 14 फरवरी का इतिहास

Tue, 06 Feb 2024 07:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 06 Feb 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2024 Why We Celebrated Valentine day on 14 February History Significance in hindi
valentine day - फोटो : istock

Valentine Day 2024 : फरवरी प्यार का महीना है। इस महीने का इंतजार सालभर आशिकों को रहता है। किसी को पसंद करते हैं और उन्हें दिल की बात कहना चाहते हों या प्यार के इजहार के लिए किसी खास मौके की तलाश में हो या अपने साथी के साथ कुछ प्यार भरे लम्हें बिताने के लिए मौके के इंतजार में हों, फरवरी का महीना बेहद उपयुक्त रहेगा। इस महीने आप दोस्ती के रिश्ते को एक पड़ाव आगे बढ़ा सकते हैं। अपने साथी के साथ रिश्ते को अधिक गहरा बना सकते हैं। कपल्स के जीवन में निरसता आ गई हो तो उसी उत्सुकता को दोबारा ला सकते हैं, क्योंकि फरवरी माह में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन प्यार करने वालों के लिए त्योहार की तरह होता है। लेकिन फरवरी में ही वैलेंटाइन डे क्यों मनाते हैं। 14 फरवरी का इतिहास क्या है, और वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत किसने और कब की थी?, वैलेंटाइन डे से जुड़े सभी सवालों के जवाब अगली स्लाइड्स में मिल जाएंगे।

Valentine Day 2024 Why We Celebrated Valentine day on 14 February History Significance in hindi
Happy Valentine Day - फोटो : अमर उजाला

वैलेंटाइन डे पहली बार कब मनाया गया?

वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत रोम में हुई। रोम के राजा क्लॉडियस के समय में एक पादरी थे, जिनका नाम सेंट वैलेंटाइन था। उन्हीं के नाम पर वैलेंटाइन डे मनाने की शुरूआत हुई। 

Valentine Day 2024 Why We Celebrated Valentine day on 14 February History Significance in hindi
valentine day new - फोटो : istock

क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे?


पादरी सेंट वैलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देना चाहते थे पर रोम के राजा क्लॉडियस को यह बात पसंद नहीं थी। राजा का मानना था कि प्यार और शादी पुरुषों की शक्ति को खत्म कर देती है। राजा ने आदेश भी दिया था कि, राज्य के अधिकारी और सैनिक शादी नहीं कर सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2024 Why We Celebrated Valentine day on 14 February History Significance in hindi
valentine day week history

सेंट वैलेंटाइन को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। सेना के कई अधिकारियों और सैनिकों की शादी भी कराई। राजा सेंट वैलेंटाइन द्वारा उनके आदेश के उल्लंघन से नाराज हो गए और उन्होंने 14 फरवरी 269 को सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया। सेंट वैलेंटाइन के निधन को लोगों ने उनके प्यार के लिए बलिदान के रूप में माना और उन्हें सम्मान देने के लिए उनकी याद में प्रतिवर्ष 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने का फैसला किया। 

विज्ञापन
Valentine Day 2024 Why We Celebrated Valentine day on 14 February History Significance in hindi
Valentine Day - फोटो : Istock

वैलेंटाइन डे की एक और कहानी

वैलेंटाइन डे को प्यार के त्योहार के रूप में मनाने की एक और बड़ी वजह है। सेंट वैलेंटाइन ने केवल जीवित रहते हुए प्यार का प्रचार नहीं किया, बल्कि मरने के बाद भी प्यार के लिए बलिदान दिया। जिस शहर में सेंट वैलेंटाइन रहते थे, वहां के जेलर की एक बेटी थी, जिसका नाम जैकोबस था। जैकोबस नेत्रहीन थी। सेंट वैलेंटाइन ने मौत से पहले जेलर की बेटी जैकोबस को अपने नेत्र दान देने के फैसला लिया। उन्होंने जैकोबस के लिए एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा, तुम्हारा वैलेंटाइन। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed