फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss Tips: बिना डाइट किए कैसे करें वजन कम, जानिए मोटापा घटाने के आसान तरीके

Sat, 03 May 2025 12:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 03 May 2025 12:53 PM IST
सार

डाइटिंग का मतलब खाना पीना छोड़ना बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि पौष्टिक खान-पान को जीवनशैली में सही तरीके से शामिल करना है। स्वस्थ तरीके से वजन घटाना चाहते है तो यहां बिना डाइटिंग वजन कम करने के तरीके बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Weight Loss Without Dieting Tips to Reduce Fat Naturally and Stay Fit in Daily Life
बिना डाइट किए वजन कैसे कम करें - फोटो : Freepik.com

Weight Loss Without Dieting : अधिकतर लोग वजन तो कम करना चाहते हैं लेकिन वजन घटाने का सही तरीका नहीं जानते हैं। आमतौर पर लोगों को लगता है कि वजन कम करने के लिए व्यायाम करना, खाने में कुछ चीजों से परहेज करना होता है। इसके लिए लोग जिम, डांस क्लास या योगा क्लास ज्वाइन कर लेते हैं। वहीं खाने-पीने में परहेज करने लगते हैं, जिसे डाइटिंग कहते हैं। 



एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो वजन कम करने के लिए डाइटिंग नहीं करना चाहता। कुछ लोग वजन तो कम करना चाहते हैं लेकिन खाना देखकर उनकी जुबान और पेट पर कंट्रोल नहीं रहता। हालांकि डाइटिंग का मतलब खाना पीना छोड़ना बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि पौष्टिक खान-पान को जीवनशैली में सही तरीके से शामिल करना है। स्वस्थ तरीके से वजन घटाना चाहते है तो यहां बिना डाइटिंग वजन कम करने के तरीके बताए जा रहे हैं। 

Weight Loss Without Dieting Tips to Reduce Fat Naturally and Stay Fit in Daily Life
खाने को धीरे-धीरे खाएं  - फोटो : adobe

खाने को धीरे-धीरे खाएं 

आप खाना-पीना मत छोड़ें बल्कि सही तरीके से सेवन करें। भोजन की हर बाइटको अच्छे से चबाएं।  जल्दी-जल्दी न खाएं बल्कि धीरे-धीरे पूरा बाइट अच्छे से चबाकर खाने से आप कम खाना खाकर ही तृप्त महसूस करते हैं। टीवी, फोन या लैपटॉप देखते हुए खाने से बचें, ध्यान सिर्फ खाने पर रखें।

Weight Loss Without Dieting Tips to Reduce Fat Naturally and Stay Fit in Daily Life
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

पर्याप्त पानी पिएं

पानी की सही मात्रा भी वजन घटाने में सहायक है। हर दिन आठ से दस गिलास पाना पीना चाहिए। खाने से 30 मिनट पहले एक गिलास पानी पीने से पेट जल्दी भरता है और आप कम खाएंगे। इसके अलावा कई बार शरीर भूख और प्यास को मिला देता है। जब भूख लगे तो पहले पानी पीकर देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weight Loss Without Dieting Tips to Reduce Fat Naturally and Stay Fit in Daily Life
पूरी नींद लें - फोटो : adobe stock

पूरी नींद लें

नींद न पूरी होने से भी वजन बढ़ता है। दरअसल, कम नींद के कारण भूख बढ़ाने वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा होती है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सात से आठ घंटे की नींद जरूर लें।
 

विज्ञापन
Weight Loss Without Dieting Tips to Reduce Fat Naturally and Stay Fit in Daily Life
घास पर पैदल चलना - फोटो : Adobe

सक्रिय रहें

भले ही आप जिम न जाएं और भारी एक्सरसाइज भी न करें लेकिन दिनभर छोटे-छोटे कामों में सक्रिय जरूर रहें। लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ें, पास की दूरी पैदल से तय करें और हर घंटे में थोड़ा चलें। इससे शरीर सक्रिय रहता है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं तो घर के काम जैसा झाड़ू-पोंछा और बागवानी आदि से भी अच्छी कैलोरी बर्न करते हैं। रोजाना पैदल चलने की आदत बनाएं और कुछ मिनट तेज गति से चलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed