फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Environment Day 2023: धरती को बनाना है स्वर्ग तो इस पर्यावरण दिवस पर लें ये पांच संकल्प

Mon, 05 Jun 2023 12:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 05 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
World Environment Day 2023 Take Oath To Protect Earth in Hindi
world environment day - फोटो : amar ujala

World Environment Day 2023: धरती को इंसान के रहने योग्य बनाने के लिए प्रकृति व पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए। पर्यावरण और धरती जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी चीजें उपलब्ध कराती है, जैसे सांस लेने के लिए हवा और पेट भरने के लिए भोजन पानी। हालांकि धरती को जीने के लिए एक अच्छे वातावरण की जरूरत होती है, जो प्रकृति देती है। प्रकृति और पर्यावरण ब्रह्मांड को सुचारू तौर पर चलाने का काम करता है।



प्रकृति हमें जीने के लिए बहुत कुछ देती है हालांकि इंसान बदले में प्रकृति का दोहन करता है और पर्यावरण को प्रदूषित करता है। इससे प्रकृति को नुकसान होता है और जनजीवन खतरे में पड़ जाता है। इंसान का कर्तव्य है कि ग्लोबल वार्मिंग, मरीन पॉल्यूशन के बढ़ते खतरे और बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करें, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। इसी कर्तव्य के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रकृति के संरक्षण के लिए पांच संकल्प लीजिए, ताकि हमारा पर्यावरण और धरती रहने योग्य बन सके।

World Environment Day 2023 Take Oath To Protect Earth in Hindi
विश्व पर्यावरण दिवस 2023

विश्व पर्यावरण दिवस पर लीजिए ये पांच संकल्प 

पर्यावरण संरक्षण का पहला संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पहला संकल्प लीजिए कि कचरे को सही स्थान तक पहुंचाएंगे। हर दिन घर से बहुत सारा कचरा निकलता है। इसमें सूखा व गीला कचरा होता है, जिसे लोग इधर उधर फेंक देते हैं। यही कचरा सही जगह पर न फेंकने के कारण जानवरों के पेट में या नदियों को गंदा करने का काम करता है। जिससे प्रदूषण फैलता है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत घर से करें। घर से निकलने वाले कचरे को कूड़ेदान में डालें। इस दौरान सूखे व गीले कचरे को अलग अलग रखें ताकि उन्हे सही से व्यवस्थित किया जा सके।

World Environment Day 2023 Take Oath To Protect Earth in Hindi
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 - फोटो : PTI

दूसरा संकल्प

इंसानों, जानवरों और पेड़-पौधों, सभी के जीवन के लिए शुद्ध वायु आवश्यक है। इंसान को सांस लेने के लिए हवा चाहिए लेकिन अगर यह हवा दूषित हो तो जीना दूबर हो जाता है। श्वास संबंधी समस्याएं होने लगती है। वायु प्रदूषण का एक मुख्य कारक हमारी गाड़ियों से निकलने वाला दूषित धुआं है। पेट्रोल डीजल के वाहन का धुआं नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में पेट्रोल डीजल के बजाए ई वाहन का उपयोग करें। साथ ही अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day 2023 Take Oath To Protect Earth in Hindi
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : istock

तीसरा संकल्प

पेड़ पौधों पर प्रकृति की निर्भरता है। हालांकि अंधाधुंध पेड़ पौधों की कटाई के कारण ऑक्सीजन की कमी हो रही है। वहीं मौसम चक्र भी बिगड़ रहा है। इस कारण आए दिन प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। हालांकि प्रकृति को संरक्षित रखने, ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए पेड़ पौधों की कटाई बंद करें। अगर कहीं पेड़ पौधे काट जा रहे हैं तो आप अधिक से अधिक पौधारोपण अपने आसपास करें। इस पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के कटने से प्रकृति को होने वाले नुकसान की भरपाई का संकल्प लें और घर में या आसपास के पार्क में पौधे लगाएं।

विज्ञापन
World Environment Day 2023 Take Oath To Protect Earth in Hindi
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 - फोटो : istock

चौथा संकल्प

इस वर्ष पर्यावरण दिवस 2023 की थीम 'प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान' निकालना है। प्लास्टिक या पॉलीथिन का इस्तेमाल प्रकृति को बहुत नुकसान पहुंचाता है। चूंकि प्लास्टिक को नष्ट नहीं किया जा सकता, इस कारण यह नदियों, मृदा आदि में पहुंचकर प्रदूषित करता है। ऐसे में प्लास्टिक या पॉलीथिन के उपयोग को बंद करने का संकल्प लें। इसके बजाय पेपर बैग या कपड़े के बैग का उपयोग करें। इस पर्यावरण दिवस पर खुद पॉलीथिन के उपयोग से बचने और दूसरों को भी प्रोत्साहित करने का संकल्प लीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed