आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान- पान की आदतों की वजह से वजन बढ़ना आम बात हो गई है। लगातार बढ़ता वजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। वजन बढ़ने की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी रहता है। वजन कम करने के लिए आप रोजाना योगाभ्यास भी कर सकते हैं। योग करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे वजन कम करने के लिए रोजाना कौन से योगासान करने चाहिए। इन योगासान को करने से आप स्वस्थ और फिट रहेंगे।
वजन कम करने के लिए रोजाना करें ये योगासान, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
सूर्य नमस्कार
- वजन कम करने के लिए रोजाना सूर्य नमस्कार करें। रोजाना सूर्य नमस्कार करने से आप कई तरह की बीमारियों से भी सुरक्षित रह सकते हैं। सूर्य नमस्कार करना काफी आसान भी होता है।
सेहत के लिए फायदेमंद है वीरासन, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
वीर भद्रासन
- रोजाना वीर भद्रासन का अभ्यास करने से वजन नियंत्रण में रहता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो रोजान वीर भद्रासन करें। वीर भद्रासन का अभ्यास करने से आपको कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखने लग जाएगा।
भुजंगासन
- भुजंगासन करना काफी आसान होता है। वजन कम करने के लिए रोजाना भुजंगासन का अभ्यास करना चाहिए। भुजंगासन छाती और पीठ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना करें ये 4 योगासन, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
धनुरासन
- धनुरासन का रोजाना अभ्यास करने से कुछ ही हफ्तों में वजन कम होने लगता है। नियमित रूप से धनुरासन का अभ्यास करने से आप कई तरह की बीमारियों से भी सुरक्षित रह सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।