International Yoga Day 2025: हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। योग भारतीय संस्कृति से निकली एक ऐसी विधा है जो शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ बनाती है। भारत ने योग का प्रचार-प्रसार करके दुनिया को योग के महत्व के बारे में बताया और वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाने की शुरुआत की।
International Yoga Day 2025: पहली बार योगाभ्यास करने जा रहे हैं तो इन आसनों से करें शुरुआत
Yoga For Beginners: पहली बार योगासन का अभ्यास कर रहे लोगों को कठिन आसनों से शुरुआत नहीं करनी चाहिए। उन्हें सरल और फायदेमंद योगासनों को पहले अपनाना चाहिए। यहां कुछ सरल योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे शुरुआती दिनों में करना चाहिए।
भुजंगासन
भुजंगासन कई स्वास्थ्य लाभ देने वाला योग है जो नए योगियों के साथ ही कई वर्षों से अभ्यास कर रहे योगी को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। भुजंगानस के अभ्यास के दौरान शरीर की मुद्रा सांप जैसी होती है। इस आसन को करने से पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पाचन, लिवर और किडनी के कार्यों में सुधार होता है। साथ ही रीढ़ की हड्डी मजबूत, तनाव और थकान दूर होती है।
ताड़ासन
ताड़ासन के अभ्यास से साथ अपने योग क्रिया की शुरुआत कर सकते हैं। इससे शरीर में संतुलन बढ़ता है। रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर हाथों को सीधा ऊपर उठाते हुए पूरे शरीर को स्ट्रेच किया जाता है। इस दौरान गहरी सांस लेकर कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहते हैं।
वज्रासन
नए योगियों के लिए वज्रासन का अभ्यास कुछ सरल होता है। अभ्यास के लिए घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठें। पीठ को सीधा रखते हुए हाथों को जांघों पर रखें। सामान्य रूप से सांस लें। इस आसन से पाचन में सुधार होता है। ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।