सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Face Fat: 'फेस फैट' को कम करने के लिए रोज इन चार योग का करें अभ्यास, कम दिखेगी आपकी उम्र

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 09 Mar 2026 07:00 AM IST
सार

Exercises For Sharp Jawline: चेहरे पर जरूरत से ज्यादा फैट होना एक ऐसी समस्या है जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। फेस फैट को कम करने के लिए बहुत से लोग कई तरह के प्रयास करते हैं। मगर आइए इस लेख में कुछ ऐसे योग के बारे में जाने हैं जिससे आसानी से घर पर ही आप फेस फैट कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
Lose Face Fat Naturally: 4 Best Face Yoga Exercises for a Chiseled Jawline and Younger Look
फेस योगा - फोटो : Adobe Stock

How To Reduce Double Chin Naturally: आज के दौर में हर कोई शार्प जॉलाइन वाला चेहरा चाहता है, लेकिन व्यस्थ जीवनशैली और प्रोसेस्ड फूड के कारण बहुत से लोगों के चेहरे पर अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाता है। एक्सपर्ट्स इसे फेस फैट कहते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि चेहरे का भारीपन न सिर्फ आपके आत्मविश्वास को प्रभावित करता है, बल्कि यह आपको आपकी वास्तविक उम्र से बड़ा भी दिखाता है।



ऐसी स्थिति में आमतौर पर लोग तमाम मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, मगर आज हम आपको कुछ ऐसे योग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका पालन करके आप अपने फेस फैट को कम कर सकते हैं। फेस योग चेहरे की मांसपेशियों में रक्त संचार को तेज करता है और त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखता है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक लौट आती है और झुर्रियां कम होने लगती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह शरीर को फिट रखने के लिए जिम जरूरी है, उसी तरह चेहरे की 57 से अधिक मांसपेशियों को हेल्दी रखने के लिए कुछ खास व्यायाम की जरूरत होती है। अगर आप रोज दिन भर में मात्र 5 से 10 मिनट भी इन चार योगासनों का अभ्यास करते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आपको एक 'नेचुरल फेसलिफ्ट' का अनुभव होगा।

Trending Videos
Lose Face Fat Naturally: 4 Best Face Yoga Exercises for a Chiseled Jawline and Younger Look
फेस योगा - फोटो : Adobe Stock
फिश फेस
अपने गालों और होठों को अंदर की ओर इस तरह खींचें कि आपका चेहरा मछली जैसा दिखे। इस योग को रोज 5 बार करें और कम से कम से एक बार में 20 सेकंड तक रोकें, यह गालों की ढीली मांसपेशियों को कसने और उन्हें टोन करने के लिए सबसे बेहतरीन व्यायाम है।

ये भी पढ़ें- AI Fitness Coach: घर बैठे मिलेगा पर्सनल ट्रेनर! AI ऐप बदल रहे हैं फिटनेस का तरीका

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lose Face Fat Naturally: 4 Best Face Yoga Exercises for a Chiseled Jawline and Younger Look
फेस योगा - फोटो : Adobe Stock

गाल फुलाना
गहरी सांस लेकर अपने दोनों गालों को हवा से फुलाएं और 10 सेकंड तक रोकें। यह गालों के आसपास के फैट को कम करता है और चेहरे को एक उभरा हुआ और आकर्षक बनाता है।


ये भी पढ़ें- Back Pain: कमर दर्द से परेशान हैं तो रोजाना करें ये चार योगासन, कुछ दिनों में दिखेगा असर
 
Lose Face Fat Naturally: 4 Best Face Yoga Exercises for a Chiseled Jawline and Younger Look
फेस योगा - फोटो : Adobe Stock

जॉलाइन लिफ्टर

  • सिर को पीछे की ओर झुकाएं और छत की ओर देखें, फिर अपने निचले जबड़े को इस तरह आगे धकेलें कि आपकी ठुड्डी में खिंचाव महसूस हो।
  • इस मुद्रा को 10 सेकंड तक रोकें और कम से कम 5 बार दोहराएं, यह न सिर्फ डबल चिन को खत्म करता है बल्कि आपकी जॉलाइन को भी शार्प बनाता है।
  • इस योग के नियमित अभ्यास से गर्दन की त्वचा में कसाव आता है और 'सैगिंग स्किन' की समस्या दूर होती है।
विज्ञापन
Lose Face Fat Naturally: 4 Best Face Yoga Exercises for a Chiseled Jawline and Younger Look
सिंहासन - फोटो : Adobe
सिंह मुद्रा
  • सिंह मुद्रा या 'लायन पोज' करने के लिए मुंह को जितना हो सके उतना चौड़ा खोलें और अपनी जीभ को बाहर निकालें।
  • अपनी आंखों को पूरी तरह खुला रखें और शेर की तरह दहाड़ते हुए सांस छोड़ें, यह आसन चेहरे की सभी नसों को सक्रिय करता है।
  • यह मुद्रा चेहरे की मांसपेशियों में तनाव को कम करती है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा को भीतर से साफ और चमकदार बनाती है।

फेस योग का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसे आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। देखा जाए तो प्राकृतिक सुंदरता ही इंसान की असली पहचान होती है, और ये चार योगासन आपको बिना किसी केमिकल के वह चमक लौटा सकते हैं। बेहतर परिणामों के लिए योग के साथ-साथ पर्याप्त पानी पीना और नमक का सेवन कम करना भी जरूरी है।

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed