फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपोत्सव में विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग, ऐशबाग की रामलीला समेत होगा ये आकर्षण

Fri, 06 Nov 2020 11:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Nov 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
around 600 folk artists from different states will perform their art in deepotsav
ऐशबाग की रामलीला व दीपोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि में भव्य राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार हो रहे दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए शासन-प्रशासन पूरी शिद्दत से जुटा है। इस बार रामनगरी में रिकॉर्ड दीप जलेंगे। मठ-मंदिर से लेकर घर-घर को रोशन करने की तैयारी है। वहीं सांस्कृतिक आयोजनों में भी भारत के समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिखेगी। दीपोत्सव में विभिन्न राज्यों के करीब 600 लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन दिखाएंगे। इस बार दीपोत्सव 11 से 13 नवंबर तक होगा। मध्यप्रदेश का आल्हा, ऐशबाग की रामलीला आकर्षण का केंद्र होगी।


 
around 600 folk artists from different states will perform their art in deepotsav
- फोटो : अमर उजाला
दीपोत्सव न सिर्फ भव्यता का पर्याय होगा बल्कि इसे इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कराने की तैयारी है। दीपोत्सव में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार आदि राज्यों के करीब 600 कलाकार लोक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। मध्यप्रदेश के करीब एक दर्जन कलाकार दीपोत्सव में आल्हा गायन करेंगे। वहीं केरल का कठपुतली शो भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करेगा। भजन संध्या में प्रख्यात लोकगायिका वंदना तिवारी के कार्यक्रम होंगे।
around 600 folk artists from different states will perform their art in deepotsav
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के चलते इस बार विदेशी कलाकार दीपोत्सव में शिरकत नहीं कर पा रहे हैं इसलिए विदेशी कलाकारों से सजी रामलीला का मंचन नहीं हो सकेगा। दीपोत्सव में दिल्ली, लखनऊ व छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। जिसमें नई दिल्ली के रामलीला कलाकारों द्वारा राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया जाएगा। लखनऊ के ऐशबाग की रामलीला के कलाकार भी इस बार प्रस्तुति देंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
around 600 folk artists from different states will perform their art in deepotsav
- फोटो : अमर उजाला
मिशन शक्ति के अंतर्गत शबरी प्रसंग का होगा मंचन 
मिशन शक्ति अभियान के जरिए भी दीपोत्सव में संदेश देने का काम किया जाएगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत दीपोत्सव में छत्तीसगढ़ की बालिकाओं द्वारा शबरी प्रसंग का मंचन होगा। अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी रामतीरथ ने बताया कि छत्तीसगढ़ की करीब 25 बालिकाओं द्वारा शबरी प्रसंग का मंचन होगा। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी।

 
विज्ञापन
around 600 folk artists from different states will perform their art in deepotsav
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव में जलाए जाएंगे 5.51 लाख दीये : डॉ. नीलकंठ
पर्यटन राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि इस साल अयोध्या में दीपोत्सव पर 5 लाख 51 हजार दीये जलाकर एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने पर्यटन निदेशालय के सभाकक्ष में दीपोत्सव-2020 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। बताया कि दीपोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, अयोध्या के जिला प्रशासन और डॉ.  राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 16 नवंबर तक किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed