फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामनगरी के 500 वर्षों के विकास का खाका खींचने की तैयारी शुरू, इस कंपनी से होगा अनुबंध, यूपी सरकार उठाएगी खर्च

Thu, 03 Dec 2020 03:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Dec 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
consultant company will plan for development of ayodhya
रामनगरी का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी के 500 वर्षों के विकास का खाका खींचने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण एक विश्वस्तरीय कंसलटेंट कंपनी से अनुबंध करेगी। इसकी अनुमति शासन से मिलते ही अयोध्या विकास प्राधिकरण कंसलटेंट कंपनी के चयन प्रक्रिया की तैयारी में जुट गया है। मौजूदा समय में एक निजी कंपनी के सहयोग से डीपीआर तैयार कराकर ई-टेंडरिंग की व्यवस्था की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही प्राधिकरण को कंसलटेंट कंपनी मिल जाएगी। इस पर आने वाला खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। 

 
consultant company will plan for development of ayodhya
- फोटो : अमर उजाला

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने पिछली बोर्ड बैठक में अयोध्या के विकास के लिए एक विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव में अयोध्या के अंदरूनी आवरण के लिए विकास संबंधी योजनाओं का खाका खींचने की बात कही गई थी। प्राधिकरण का प्रस्ताव था कि रामनगरी को  पर्यटन व धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने व लंबी अवधि तक विकास के पैमाने को स्थिर रखने के लिए एक विश्वस्तरीय प्लान बनना चाहिए जो कम से कम 500 वर्षों तक कार्य करे। प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर शासन को भेजा गया था। अब इस प्रस्ताव को शासन स्तर पर मंजूरी मिल गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण अब विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम का चयन कर सकता है। इस प्रस्ताव की मंजूरी के बाद विकास प्राधिकरण ने विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम के चयन की तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने एक निजी कंपनी को पूरे अयोध्या शहर के विकास की कार्य योजना व डीपीआर तैयार करने का जिम्मा सौंपा है।  


 
consultant company will plan for development of ayodhya
- फोटो : amar ujala
नए विकास प्राधिकरण के क्षेत्रफल के आधार पर बनेगा प्लान
अयोध्या विकास प्राधिकरण अपने क्षेत्र को बढ़ाने के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा है। यह योजना मास्टर प्लान 2031 के तहत शासन मेें लंबित है। पूरे क्षेत्रफल का मास्टर प्लान बन जाने के बाद इसको शासन स्तर पर मंजूरी मिल सकती है। मास्टर प्लान के बन जाने के बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से चयनित विश्वस्तरीय कंपनी अयोध्या के विकास क्षेत्र के अंदरूनी आवरण का खाका तैयार करेगी। प्लान के तैयार होने के बाद अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जा सकेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
consultant company will plan for development of ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
सचिव स्तर के लोग करेंगे निगरानी
चयनित विश्वस्तरीय कंपनी के विकास संबंधी प्रस्तावों पर को अमली जामा पहनाने के लिए निगरानी समिति भी शासन स्तर पर गठित की गई है। इसकी निगरानी मुख्य सचिव की देखरेख समस्त 14 विकास संबंधी विभागों के प्रमुख सचिव करेंगे। निगरानी समिति का यह भी कार्य होगा कि समस्त विकास कार्यों एवं विभागों में समन्यवय स्थापित करे। इसके साथ ही कार्यों के मूल्यांकन व गुणवत्ता के लिए विकास संबंधी सरकारी संस्थाओं को जिम्मा सौंपा गया है। समस्त कार्यों को पूरा कराने का जिम्मा अयोध्या विकास प्राधिकरण के पास होगा। 

 
विज्ञापन
consultant company will plan for development of ayodhya
- फोटो : amar ujala

अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से रामनगरी को विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला शहर बनाने के लिए एक प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास कराकर शासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार रामनगरी के विकास के लिए एक विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम का चयन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही अयोध्या के अंदर होने वाले विकास कार्यों की देखरेख, गुणवत्ता व मूल्यांकन के लिए आला अफसरों की टीम बनाई गई है। उम्मीद है कि इस कार्य से अयोध्या का सुनियोजित व आपेक्षित विकास होगा, जिससे अयोध्या में पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी - विशाल सिंह, वीसी, अयोध्या विकास प्राधिकरण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed