{"_id":"5fc5f443abe4d3303f097a2b","slug":"dev-deepawali-celebrated-on-bank-of-river-saryu-in-ayodhya-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: दीपों की रोशनी से आलोकित हुआ सरयू तट, महाआरती में उमड़े भक्तों ने किया दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: दीपों की रोशनी से आलोकित हुआ सरयू तट, महाआरती में उमड़े भक्तों ने किया दीपदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गुप्तारघाट में लोगों ने जलाए दीप और सरयू की आरती उतारते संत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या में कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को देव दीपावली का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास पूर्वक मनाया गया। सरयू तट पर मां सरयू की 2100 बत्ती की महाआरती हुई। वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच हुई महाआरती में भक्तों का उत्साह स्पष्ट नजर आ रहा था। जय श्रीराम, जय सरयू मैया... जैसे गीतों से पूरा सरयू तट गुंजायमान होता रहा।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली के अवसर पर रामनगरी के मंदिरों में विराजमान भगवान के गर्भगृह को भव्यता पूर्वक सजाया गया। रामनगरी में देव दीपावली के पर्व पर सरयू तट दीपों की रोशनी से आलोकित हुआ तो पावन सलिला सरयू की भव्यता शिखर को स्पर्श करती नजर आई। मठ-मंदिरों में जहां दीप जलते दिखे तो वहीं लोगों ने अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में भी दीप जलाकर उत्साह प्रकट किया।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सरयू नदी के घाटों से लेकर मठ-मंदिरों में दीपमालाएं सजाई गयीं। इसके साथ ही मां सरयू के नित्य आरती के क्रम में आंजनेय सेवा संस्थान के तत्वाधान में मां सरयू की 2100 बत्ती की महाआरती उतारी गयी तो वहीं संगमरमर के आरती घाट पर सजे दीप व अविरल प्रवाहित सरयू की धारा में दीपों की श्रृंखला अद्भुत आभा बिखेर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम द्वारा भी सरयू में घी के दीपकों को प्रज्वलित कर दीपदान किया गया। इससे पूर्व रामादल आश्रम में श्रीहरिविष्णु जी का आवाहन कर पवित्र विष्णु सहस्रनाम के साथ नारायण कवच का पाठ भी किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गुप्तारघाट पर हजारों दीपों की रोशनी से पूूूरा सरयू तट रोशन नजर आया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने भी दीप जलाकर व दीपदान कर देव दीपावली के उत्सव का आनंद उठाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।