सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP: रिमोट का बटन दबाते ही दो हिस्सों में बंटा ट्रक, मिला 1.94 करोड़ का 'माल'; हैरान कर देगा तस्करी का यह तरीका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Aug 2024 01:45 PM IST
सार

MP Crime News: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आंध्रप्रदेश से गांजा लेकर आए थे और राजस्थान लेकर जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने ट्रक को इस तरह से बनवाया था, ताकि उसमें गांजा छिपाया जा सके।

विज्ञापन
MP News 1.94 Crore Rupees Worth of Cannabis Seized Smugglers Hid 290 Kgs in Truck Hidden Compartment
पुलिस ने जब्त किया 1.96 करोड़ का गांजा। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश की आगर जिला पुलिस ने 1 करोड़ 94 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है। आरोपी तस्कर ट्रक में छिपाकर 2 क्विंटल 90 किलो गांजा ले जा रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो उसने मौक पर पहुंचकर ट्रक जांच की, लेकिन वह खाली मिला, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। लेकिन, पुलिस ने गहनता से ट्रक की जांच की और सख्ती से पूछताछ की तो तस्करी का एक हैरान कर देने वाला तरीका सामने आ गया। चालक ने जैसे ही एक रिमोट का बटन दबाया तो ट्रक का पिछला हिस्सा दो हिस्सों में बंटकर अलग हो गया। जिसके बाद 2 क्विंटल 90 किलो जब्त किया गया। 



Trending Videos
MP News 1.94 Crore Rupees Worth of Cannabis Seized Smugglers Hid 290 Kgs in Truck Hidden Compartment
एडिशनल एसपी निशा रेड्डी। - फोटो : अमर उजाला

एडिशनल एसपी निशा रेड्डी ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मालवीय की टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि अंतरराज्यीय तस्कर आंध्रप्रदेश से तस्करी कर बड़ी मात्रा में गांजा लेकर ट्रक से आ रहे हैं। सूचना पर बडौद रोड़ चौराहे पर नाकाबंदी कर उक्त नंबर वाले ट्रक को रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर वह पूरी तरह से खाली थी। ऐसे में पुलिस की टीम भी अचरज में पड़ गई। लेकिन, पुलिस सके पास पुख्ता जानकारी थी कि इसी ट्रक से गांजा ले जाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने ट्रक के एक-एक हिस्से की बारीकी से जांच की। साथ ही ट्रक चालक से भी सख्ती से पूछताछ की गई। इस दौरान ट्रक में एक खूफिया ठिकाना होने की जानकारी सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP News 1.94 Crore Rupees Worth of Cannabis Seized Smugglers Hid 290 Kgs in Truck Hidden Compartment
इस तरह से दो हिस्सों में बंट गया ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

2 क्विंटल 90 किलो जब्त 
आरोपी चालक ने एक रिमोट का बटन दबाया तो ट्रक का पिछला हिस्सा ऊपर उठना शुरू हो गया। जिसके बाद उसके नीचे रखा गांजा नजर आया। पुलिस ने गांजे को जब्त कर उसका वजन कराया तो वह 2 क्विंटल 90 किलो निकला। जिसकी बाजार में कीमत 1 करोड़ 96 लाख है। इसके बाद पुलिस टीम ने गांजा और ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।  उनके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

MP News 1.94 Crore Rupees Worth of Cannabis Seized Smugglers Hid 290 Kgs in Truck Hidden Compartment
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

गांजा राजस्थान ले जा रहे थे आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आंध्रप्रदेश से गांजा लेकर आए थे और राजस्थान लेकर जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने ट्रक को इस तरह से बनवाया था, ताकि उसमें गांजा छिपाया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed