सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bharat Jodo Nyay Yatra: आदिवासियों के हितों के लिए गरजे राहुल गांधी, धार-रतलाम सीमा पर लगे मोदी-मोदी के नारे

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार/रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 09:24 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मप्र में पांचवां और आखिरी दिन था। इस दिन यात्रा उज्जैन से धार फिर रतलाम जिले में पहुंचीं। दोनों ही जगह कांग्रेस ने आदिवासियों पर फोकस रखा और भाजपा सरकार पर हमला किया। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi roared for the interests of tribals, Modi-Modi slogans raised in Badnawar
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मप्र में पांचवां और आखिरी दिन था। इस दिन यात्रा उज्जैन से धार फिर रतलाम जिले में पहुंचीं। दोनों ही जगह कांग्रेस ने आदिवासियों पर फोकस रखा और भाजपा सरकार पर हमला किया। 


राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने बुधवार शाम रतलाम जिले में प्रवेश किया। धार जिले के रतलाम की सीमा से लगे इलाके में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगे। राहुल गांधी की यात्रा रतलाम जिले की सैलाना तहसील के आदिवासी बाहुल्य ग्राम सरवन में रात्रि विश्राम कर गुरुवार 7 मार्च को राजस्थान में प्रवेश करेगी। 

रतलाम में रोड शो के राहुल गांधी ने भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार में अंबानी-अडाणी जैसे लोगों की ही जय हो रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या में हमारे देश की आदिवासी राष्ट्रपति का नहीं होना भाजपा की विचारधारा को प्रदर्शित करता है। राम मंदिर के उद्घाटन में दलित, आदिवासी, गरीब किसान और किसी मजदूर का चेहरा नहीं दिखा, लेकिन अंबानी-अडाणी, क्रिकेटर और बॉलीवुड स्टार जरूर दिखे। 


 
Trending Videos
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi roared for the interests of tribals, Modi-Modi slogans raised in Badnawar
राहुल गांधी ने लोगों का अभिवादन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने कहा कि हमारी सरकार आने पर किसानों को एमएसपी की लीगल गारंटी देंगे। कानून बना देंगे कि कम से कम इतना पैसा जरूर मिलेगा कि किसानों को नुकसान ना उठाना पड़े। राहुल गांधी ने कहा की आपको रोजगार नहीं मिलता क्योंकि मोदी ने नोट बंदी और जीएसटी लागू कर सारे छोटे बिजनेस को बंद कर दिया। छोटे उद्योग-धंधों में कई लोगों को रोजगार मिलता था लेकिन आज सब बेरोजगार हो गए हैं। केंद्र सरकार दो-तीन अरबपतियों के लिए काम कर रही है। राहुल ने कहा कि हमारी सरकार आने पर सबसे पहला काम जातिगत जनगणना करवाना है। इससे सब पता चल जाएगा कि किसके पास कितना पैसा है। 

राहुल ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की पेंशन भी बंद कर दी। सैनिकों की पेंशन का पैसा अडाणी के अकाउंट में जा रहा है। बीजेपी आपको आदिवासी की बजाय वनवासी कहती हैं। क्योंकि आदिवासी इस देश के असली मालिक हैं। अगर वे आपको आदिवासी कहेंगे तो उन्हें आपको जल, जंगल, जमीन देनी पड़ेगी। हम आपको आदिवासी मानते हैं। इसलिए आपके लिए ट्राइबल बिल लाए। जमीन अधिग्रहण बिल लाए। आपको आपका हक देने का काम किया। राहुल गांधी बोले मुझे किसी ने एक वीडियो भेजा, उसमें भाजपा का एक नेता एक आदिवासी युवा पर पेशाब कर रहा था। मैंने सोचा ये कैसी सोच है, वो वीडियो पूरे देश में वायरल हुआ। ये भाजपा की विचारधारा है। सिर्फ आदिवासी के साथ नहीं, दलितों के साथ, गरीबों के साथ, जहां भी ये कमजोर लोगों का अपमान कर सकते हैं ये करते हैं। 

अमरूद की खेती के बारे में जानकारी ली
राहुल गांधी रतलाम के थाई और जापानी अमरूद उत्पादक किसान जयप्रकाश धाकड़ के खेत पर पहुंचे। वहां फसल के बारे में जानकारी ली व किसान धाकड़ से चर्चा की। यहां राहुल ने पेड़ से अमरूद तोड़कर खाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi roared for the interests of tribals, Modi-Modi slogans raised in Badnawar
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा पर जमकर हमला किया। - फोटो : सोशल मीडिया
धार में आदिवासी हितों पर बोले राहुल
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार दोपहर धार जिले में थी। उज्जैन जिले के बड़नगर से धार जिले के ग्राम ढोलाना से जिले में यात्रा ने प्रवेश किया। राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बदनावर की गजानंद नगरी स्थित सभा स्थल पहुंचे। जहां मंच के पीछे बने डोम में उन्होंने मध्य प्रदेश के 37 वर्तमान विधायक एवं 23 पूर्व विधायकों से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने पिछली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारणों को जाना, साथ ही उन्होंने सभी विधायक और पूर्व विधायकों से भाजपा के घोटालों को जनता के बीच लाने और की जान से लोकसभा चुनाव में जुट जाने की बात कही।

जातिगत जनगणना और एमएसपी हम देंगे
राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में आदिवासी आबादी 24 % और हिंदुस्तान में 8% है, लेकिन आप हिंदुस्तान के सबसे बड़ी कंपनियों के मालिकों के नाम निकालकर देखिए कोई आदिवासी नाम नहीं मिलेगा। हिंदुस्तान की सरकार को 90 लोग चलाते हैं ये अफसर होते हैं जो बजट बांटते हैं। बड़े-बड़े ऑफिसो में बैठते हैं, पर इन 90 लोगों में 1 प्रतिशत भी आदिवासी अफसर नहीं हैं। 100 प्रतिशत में आदिवासी की भागीदारी सिर्फ 10% है। राहुल गांधी ने अपने उद्बोधन में जातिगत जनगणना पर जोर देते हुवे कहा कि इससे ही सभी का भला संभव है। जातिगत जनगणना को हरित क्रांति बताते हुए कहा कि जैसे ही हमारी सरकार आएगी, हम जातिगत जनगणना करवाएंगे। हरियाणा के किसान MSP के लिए आंदोलन कर रहे हैं, भाजपा कहती है हम MSP नही देंगे। हमारी सरकार आई तो सबसे पहले जातिगत जनगणना, दूसरा किसानों को MSP दिया जाएगा। 

शिवराज से पूछो, क्यों हटा दिया
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उद्बोधन में मध्यप्रदेश को देश के लिए कुर्बानी देने वाले चंद्रशेखर आजाद, टंट्या मांमा, भीमा नायक, डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मभूमि बताते हुए कहा कि शिवराज जी ने कहा कि राहुल जी और खरगे जी कांग्रेस को खत्म करने में लगे हैं। जब लोगों ने हमें बताया तो हमने कहा कि शिवराज सिंह से पूछो कि तुमको क्यों हटाया है। शिवराज सिंह के समय व्यापमं घोटाला हुआ, हमने मुद्दा उठाया। शिवराज चुपचाप बैठे रहे। तीन लाख पट्टों को निरस्त किया, भाजपा में ये ऐसे लोग गरीबों की नहीं सोचते। कांग्रेस की ये न्याय यात्रा बेरोजगारों, किसानों, गरीबों और महिलाओं के हित के लिए निकाली जा रही है। 

 
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi roared for the interests of tribals, Modi-Modi slogans raised in Badnawar
धार जिले के बदनावर में राहुल गांधी का आदिवासीर परंपरा से स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
खरगे ने कहा कि आदिवासी के मुंह पर पेशाब की गई। बाद में उन्होंने घर बुलाकर उस व्यक्ति के पांव धोए, पूजा की। कहा पहले उसे खाने को दो रोजगार दो फिर पांव धो। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में चार वर्ण रहेंगे तब तक गरीबों का, पिछड़ों का उद्धार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मैं जनगणना के लिए कहते हैं, पर ये भाजपा वाले इसलिए नहीं करने देते क्योंकि इनकी पोल खुल जाएगी। हमारी सरकार आई तो सबसे पहले जातिगत जनगणना की जाएगी। खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2 करोड़ नौकरी, 15 लाख देने, किसानों की आमदनी दोगुनी, किसानों को MSP के मोदी के वादे भी झूठे हैं। मोदी झूठ बोलते हैं। हमारे नेताओं को ईडी-सीबीआई का डर बताता है, भाजपा सरकार ने व्यापमं घोटाला, महाकाल घोटाला सहित कई घोटाले किए हैं और कांग्रेस पर दाग लगते हैं। केंद्र सहित देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वहां 8 लाख 50 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। 

आदिवासी परंपरा से किया स्वागत
सभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आदिवासी परंपरा के अनुसार राहुल गांधी ओर मल्लिकार्जुन खरगे का स्वागत किया। सिंघार ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में इस बार ऐसे मुख्यमंत्री बने हैं, जिनकी चाबी दिल्ली में है। जिन्हें जिले और संभाग का नाम नहीं पता वे पटवारी बन गए। जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार को घोटालों की सरकार बताया। कहा कि भाजपा ने युवाओं के भविष्य को चौपट करने की कसम खाई है। इस बार मप्र में पर्ची का सीएम है। मोदी जी से पर्ची लेकर शिवराज जी को दी। साथ ही मोदी जी को झूठा बताते हुए कहा कि मोदी जी किसी भी घोषणा को पूरा नहीं करते। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed