{"_id":"67b416a5900237dbae0cd1b7","slug":"tragic-road-accident-in-mp-bhind-dumper-hits-loading-vehicle-5-dead-13-injured-2025-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Five Died in Bhind: सड़क पर बिखरी पड़ी थीं लाशें, खून और मांस के टुकड़े देख चीत्कार उठे परिजन; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Five Died in Bhind: सड़क पर बिखरी पड़ी थीं लाशें, खून और मांस के टुकड़े देख चीत्कार उठे परिजन; देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:53 AM IST
सार
Big Accident in Bhind: डंपर ने लोडिंग वाहन को उस वक्त चपेट में ले लिया, जब उसमें मांगलिक रस्मों में शामिल होकर लोग घर की ओर जाने के लिए बैठ रहे थे। हादसे में तीन की मौके पर तो दो की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 6
भिंड में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के भिंड में मंगलवार तड़के दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हो गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। डंपर ने लोडिंग वाहन को उस वक्त चपेट में ले लिया, जब उसमें मांगलिक रस्मों में शामिल होकर लोग घर की ओर जाने के लिए बैठ रहे थे। हादसे में तीन की मौके पर तो दो की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हुए हैं।
Trending Videos
2 of 6
भिंड में इस डंपर ने ली पांच की जान
- फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार की टक्कर से लोडिंग वाहन में बैठे कुछ लोग उछलकर दूर जा गिरे तो कुछ लोग चपेट में आने से वाहन के साथ घिसट गए। हादसे के बाद का मंजर भयावह था। सड़क पर लाशें और घायलों के ढेर लगे थे। एक लाश के मांस के चीथड़े सड़क पर नजर आ रहे थे। जिसने भी ये मंजर देखा, चीत्कार उठा।
भिंड में इस लोडिंग वाहन को डंपर ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
कैसे हुआ हादसा
घटना भिंड के देहात थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा की है, जहां भिंड कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी गिरीश नारायण अपने परिवार के साथ बहन के घर शादी समारोह में भात पहनाने आए थे। गिरीश ने बताया कि भात का कार्यक्रम कर कुछ लोग घर वापस जा रहे थे जिसके लिए उन्हें सड़क पर लोडिंग वाहन रुकवा कर उसमे बैठाया जा रहा था। पीछे ही बाइक पर परिवार के तीन सदस्य भी खड़े थे। इसी बीच कहीं से एक तेज रफ़्तार डंपर वहां आया और गाड़ी को टक्कर मार दिया। बाइक भी डंपर में फंस गई और घिसटती गई। तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया, दो को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
4 of 6
हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया।
- फोटो : अमर उजाला
शादी वाले घर में पसरा मातम
हादसे में मारे गए लोग रिश्तेदार की खुशियों का हिस्सा बनने आए थे, पर उनके दुख की बड़ी वजह बन गए। शादी वाले घर में मातम पसर गया। पांच लाशें देखकर हर किसी की आंख से आंसू बह रहे थे। महिलाएं रोने लगीं। पुरुषों का हाल भी खराब था। उन्होंने हिम्मत कर घायलों को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि 13 घायलों में भी कुछ की हालत खराब है।
विज्ञापन
5 of 6
भिंड सड़क हादसे के बाद लगे जाम में लगी वाहनों की कतारें
- फोटो : अमर उजाला
भड़के परिजनों ने लगाया जाम
हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लाशें सड़क पर पड़ी होने के कारण वैसे ही ट्रैफिक जाम हो गया था। गुस्साए लोग भी सड़कों पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। वे लगातार हो रहे सड़क हादसों से नाराज दिखे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें समझाइश दी। लोगों का कहना था कि चौबीस घंटे के अंदर ये दूसरा हादसा हो गया। यहां लंबे समय से फोरलेन और सिक्सलेन बनाए जाने की मांग होती रही है, लेकिन अभी तक इस हाईवे का चौड़ीकरण नहीं हो पाया, इस कारण लोग विरोध कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X