{"_id":"67a44289a77cdb9be2083a10","slug":"indian-groom-rahul-bohre-married-german-bride-emily-botana-in-gwalior-cultural-blend-2025-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Marriage: भिंड का दूल्हा, जर्मनी की दुल्हन, इस शादी में भारतीय रंग में रंगे विदेशी जमकर नाचे; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Marriage: भिंड का दूल्हा, जर्मनी की दुल्हन, इस शादी में भारतीय रंग में रंगे विदेशी जमकर नाचे; देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:35 PM IST
सार
भिंड के रहने वाले इंजीनियर राहुल बोहरे पिछले आठ साल से जर्मनी में काम कर रहे हैं। जहां, उनकी दोस्ती कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में काम करने वाली एमिली से हो गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ग्वालियर में हुई इस शादी की हो रही खूब चर्चा।
- फोटो : Amar Ujala
ग्वालियर चंबल अंचल में इस समय एक शादी समारोह की खूब चर्चा हो रही है। इसका कारण है कि अंचल के रहने वाले एक युवक ने जर्मनी की युवती से विवाह किया गया। ग्वालियर में इनका पाणिग्रहण संस्कार हुआ। विदेशी दुल्हन लाने पर लोग इसे लेकर खूब बातें कर रहे हैं।
दरअसल, ग्वालियर में एक भारतीय युवक राहुल बोहरे ने जर्मनी की एमिली बोटना से शादी की। इस शादी समारोह में भारत और जर्मनी की संस्कृतियों का खूबसूरत मेल देखने को मिला। शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर आए एमिली के रिश्तेदारों ने भी भारतीय कपड़े पहने और जमकर इंजॉय किया।
Trending Videos
2 of 5
दुल्हन के साथ उसके मेहमान।
- फोटो : Amar Ujala
अनुवादकों ने समझाया मंत्रों का महत्व
विवाह समारोह में दूल्हा बने राहुल बोहरे ने जर्मनी की एमिली बोटना के साथ हिंदू परंपरा के अनुसार सात फेरे लिए। विवाह की सभी रस्में भी हिंदू परंपराओं के अनुसार पूरी की गईं। वरमाला के बाद वैदिक मंत्रों की ध्वनियों के बीच राहुल और एमिली ने अग्नि के सात फेरे लिए। इस दौरान अनुवादकों ने हर फेरे में पढ़े जाने वाले वैदिक मंत्रों का महत्व भी दूल्हा-दुल्हन को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दुल्हा दुल्हन ने किया खूब डांस।
- फोटो : Amar Ujala
दोस्ती, प्यार और फिर शादी
जानकारी के अनुसार मूल रूप से भिंड के रहने वाले इंजीनियर राहुल बोहरे पिछले आठ साल से जर्मनी में काम कर रहे हैं। राहुल जिस कंपनी काम करते हैं, वहां एचआर डिपार्टमेंट में काम करने वाली एमिली की सादगी उन्हें पसंद आ गई। जिसके बाद उनकी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। एमिली ने बताया कि राहुल की ओर से प्यार और फिर विवाह का प्रस्ताव रखा गया था। जिस पर उन्होंने तुरंत हां कर दी, क्योंकि वे पहले दिन से ही राहुल को अपना जीवनसाथी मान चुकी थी। दोनों की माता-पिता की सहमति के बाद उन्होंने शादी की है।
4 of 5
परिवार के साथ दुल्हन एमिली।
- फोटो : Amar Ujala
दोनों परिवारों की रही सहमति
इस विवाह की सबसे खास बात यह है कि पारंपरिक ब्राह्मण परिवार से होने के बावजूद राहुल को पूरा भरोसा था कि उसके माता-पिता उसकी भावनाओं को जरूर समझेंगे। राहुल ने अपने पिता को अपनी भावनाओं के बारे में बताया। इस पर पिता ने सहमति जताते हुए कहा कि हमारी खुशी हमारे बच्चों की खुशी में ही है। एमिली के परिवार को पहले से ही कोई आपत्ति नहीं थी। ऐसे में बोहरे परिवार के हां कहते ही जर्मनी और ग्वालियर दोनों जगह शादी की तैयारियां शुरू हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
डांस करते राहुल एमिली और अन्य।
- फोटो : Amar Ujala
एक रिसॉर्ट में हुआ विवाह का भव्य समारोह
बुधवार रात शहर के नजदीक एक रिसॉर्ट में भव्य समारोह में राहुल और एमिली की शादी की रस्में निभाई गई। बोहरे परिवार के करीबी रिश्तेदारों और चुनिंदा दोस्तों के साथ-साथ जर्मनी से एमिली के तीन दर्जन रिश्तेदार भी शादी समारोह में शामिल हुए, जो पूरी तरह भारतीय रंग में रंगे हुए थे। अब इस शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X