सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News: Officials Absent at Bhoomipujan, Angry Minister Makes Calls, Zonal Officer Suspended

Gwalior News: भूमिपूजन कार्यक्रम से अफसर गायब, नाराज मंत्री ने खड़काए फोन, जोनल अधिकारी निलंबित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा भड़क गए और मौके से ही कमिश्नर को फोन लगाकर नाराजगी जताई। मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Gwalior News: Officials Absent at Bhoomipujan, Angry Minister Makes Calls, Zonal Officer Suspended
फोन पर फटकार लगाते मंत्री नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक कार्यक्रम में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री की नाराजगी के बाद नगर निगम के संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार ग्वालियर शहर के वार्ड क्रमांक 52 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कार्यक्रम में नगर निगम का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है, जिस पर बुरी तरह भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंत्री ने मौके से ही नगर निगम आयुक्त संघप्रिय को फोन लगाकर कहा किदएक मंत्री स्तर का कार्यक्रम है और यहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं है, यह सीधे तौर पर बेइज्जती है। इसके बाद उन्होंने संबंधित जोनल अधिकारी को हटाने की बात कही। मंत्री के फोन के बाद नगर निगम आयुक्त ने जोनल अधिकारी सौरभ शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ें: MP News: चिटनीस बोली-कांग्रेस ने महिला आरक्षण से लेकर तीन तलाक कानून तक के अधिकार महिला को मिलने का विरोध किया

वायरल वीडियो में मंत्री कुशवाहा आयुक्त से कहते सुनाई दे रहे हैं कि यह क्या मजाक है, यहां सिर्फ पंप ऑपरेटर मौजूद है। जोनल ऑफिसर को तुरंत हटाइए, नहीं हटा सकते तो मुझे बताइए। उन्होंने अधिकारी के कामकाज पर भी सवाल उठाए और पूर्व में मिली शिकायतों का जिक्र किया। जांच में सामने आया है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करने जैसी शिकायतें पहले से दर्ज थीं।

पहले भी सख्ती दिखा चुके हैं मंत्री
बता दें कि इससे पहले मंत्री कुशवाहा निवाड़ी में जल संसाधन विभाग के उपयंत्री पर नाराज होते आए थे। मंत्री ने काम दिखाने को कहा तो यंत्री बगलें झांकने लगे और कोई जवाब नहीं दे पाए। लापरवाही और गलत जानकारी देने पर मंत्री ने मौके पर ही मौजूद कलेक्टर जमुना भिड़े को यंत्री हेमंत गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed