{"_id":"69dc888d9964c9acf00f4ace","slug":"gwalior-betrayal-in-uniform-ti-accused-of-assault-on-promise-of-marriage-woman-levels-serious-allegations-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: वर्दी की आड़ में धोखा, टीआई ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, महिला ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: वर्दी की आड़ में धोखा, टीआई ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार
ग्वालियर में एक टीआई पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि टीआई ने शादी का झांसा देकर उसके संबंध बनाए और बाद में मुकर गया।
रूपेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्वालियर में एक पुलिस निरीक्षक पर महिला से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। तिघरा पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ निरीक्षक रूपेश शर्मा के खिलाफ झांसी रोड थाना पुलिस ने रविवार देर रात दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी निरीक्षक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, जबकि पीड़ित महिला विधवा है और 9 माह की गर्भवती बताई जा रही है।
महिला के अनुसार उसके पति की 6 साल पहले मौत हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है। उसकी पहचान निरीक्षक रूपेश शर्मा से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब महिला गर्भवती हो गई, तो उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया लेकिन वह टालने लगा। महिला ने जब उसके परिजनों से संपर्क किया, तब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।
ये भी पढ़ें: Ratlam News: 67 लाख के डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड में निकला रतलाम लिंक, म्यूल अकाउंट से ट्रांजेक्शन, तीन युवक पकड़े
जानकारी के अनुसार महिला की पहचान आरोपी से एक महिला एसआई के माध्यम से बने सोशल मीडिया ग्रुप में हुई थी, जहां से दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती हो गई। सच्चाई सामने आने पर जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया। इसके बाद महिला ने झांसी रोड थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। जांच के बाद रविवार देर रात करीब 12 बजे आरोपी निरीक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X