सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP: CM ने गुरुद्वारा में माथा टेका, गुरुनानक जयंती की दी शुभकामनाएं,17 नवंबर को CM निवास पर होगा प्रकाश पर्व

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Nov 2024 11:15 AM IST
सार

मुख्यमंत्र डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के गुरुद्वारा में जाकर गुरुनानक जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि गुरुनानक जी को अखंड भारत का प्रणेता और सच्चाई और मानवता के आदर्श बताया। 

विज्ञापन
MP: CM paid obeisance at Gurudwara, wished Guru Nanak Jayanti, Prakash Parv will be held at CM residence on 17
सीएम ने गरुद्वारा में टेका माथा - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुनानक जयंती के अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर श्रद्धा से माथा टेका और प्रदेशवासियों को गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें अखंड भारत का प्रणेता बताया।


 
Trending Videos
MP: CM paid obeisance at Gurudwara, wished Guru Nanak Jayanti, Prakash Parv will be held at CM residence on 17
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरुनानक जयंती की बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानक जी ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने जीवनभर सच्चाई, अच्छाई, बराबरी और मानवता के लिए काम किया। वे अखंड भारत के प्रणेता थे और आज भी उनकी शिक्षा पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है।  डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि 17 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास पर प्रकाश पर्व का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशवासियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भी शुभकामनाएं दीं। 


मुख्यमंत्री  ने कहा कि समाज में भाईचारे और सबकी चिन्ता करने वाले, सबको एक साथ लेकर चलने वाले और लोगों में समानता का भाव जगाने वाले गुरू नानक जी का जब हम स्मरण करते हैं तो मन प्रफुल्लित हो उठता है। सच्चे अर्थों में उनके संदेशों पर अमल करने वाले एवं उन्हें आत्मसात करने वाले लोग दुनिया के 200 से अधिक देशों में निवासरत हैं और उनकी अच्छाईयों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण मानवता के लिए समरसता एवं विश्व बंधुत्व का मार्ग प्रशस्त करने वाली उनकी शिक्षा और संदेश युगों-युगों तक हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने अत्याचार एवं समाज की कुरीतियों के खिलाफ बुलंद आवाज उठाई। गुरू नानक देव जी के संदेशों को लोगों ने अंगीकार किया। उन्होंने विशेष रूप से माताओं और बहनों को साथ लेकर चलने और विदेशी आक्रमण की बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए समाज को एक साथ खड़ा किया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed