सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: सीएम बोले-भारत में कृषि संस्कृति के जनक हैं भगवान बलराम, धन्य हैं देश के किसान और जवान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Aug 2025 06:35 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बलराम जयंती पर किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि उनके खातों में ट्रांसफर की। साथ ही करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। 

विज्ञापन
MP News: CM said- Lord Balram is the father of agricultural culture in India, the farmers and soldiers of the
सीएम डॉ. यादव आदिवासी समाज के लोगों के साथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मंडला में बलराम जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 1671 करोड़ रुपये की राशि का उनके खातों में सीधा अंतरण किया। इस अवसर पर यादव ने कहा है कि भगवान बलराम भारत में कृषि संस्कृति के जनक हैं। वे हलधर, महान बलशाली, मेहनतकश, शुद्ध हृदय और पराक्रमी थे। उनका जन्म दिवस हल षष्ठी के रूप में संतान के कल्याण के लिए भी मनाया जाता है। वे आदर्श पुत्र और आदर्श भ्राता थे। विश्व में तीन भाइयों राम लक्ष्मण, श्रीकृष्ण बलराम और विक्रमादित्य एवं भर्तृहरि की जोड़ी आदर्श हैं। ये हमारी सनातन संस्कृति की गौरव पताका और हमारे आदर्श हैं। बलराम जयंती के अवसर पर हम उन्हें स्मरण करें और उनके आदर्शों को जीवन में उतारें।


 
Trending Videos
MP News: CM said- Lord Balram is the father of agricultural culture in India, the farmers and soldiers of the
सीएम यादव ने मंडला में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया - फोटो : अमर उजाला
226.12 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 226.12 करोड़ रुपये की लागत के 24 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय से पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने और राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, तात्या टोपे, टंट्या मामा जैसे महान क्रांतिकारी और देशभक्तों को स्मरण करने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश के विकास का संकल्प दिलाया।

दुश्मनों को जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया 
मुख्यमंत्री  ने कहां से हमारे किसान और जवान दोनों धन्य हैं। एक तरफ अन्नदाता किसान जी-जान लगाकर खेती करता है और हम सब का पेट भरता है। वहीं, हमारे जवान सीमा पर जान जोखिम में डालकर निरंतर हमारी सुरक्षा करते हैं। जब-जब देश के दुश्मनों ने हम पर आंख उठाई, हमारे जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर इस बात का जीता जागता उदाहरण है। जब पहलगांव में आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने का कुत्सित प्रयास किया तब हमारे जवानों ने पाकिस्तान के सभी आतंकवादी ठिकानों का सफाया कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: CM said- Lord Balram is the father of agricultural culture in India, the farmers and soldiers of the
सीएम को कार्यक्रम में बलराम जयंती पर हल भेंट किया गया - फोटो : अमर उजाला
20 साल में हर क्षेत्र में प्रगति हुई 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत का सबसे तेज गति से उन्नति करता राज्य है। वर्ष 2023 तक मध्य प्रदेश में सिंचाई, बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी नियतांक अभाव था। वहीं बीते लगभग 20 वर्षों में प्रदेश में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। बीते सवा साल में प्रदेश में लगभग साढे लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ा है। प्रदेश में युवा, महिला, किसान और गरीबों के साथ ही समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य हो रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में भी प्रदेश तेज गति से विकास कर रहाहै। प्रदेश को सात बार कृषि क्रमण पुरस्कार मिल चुका है, दाल उत्पादन में देश में प्रथम है और खाद्यान्न उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में गेहूं के उपार्जन, धान के उपार्जन अनुदान के बाद अब सरकार ने इस साल से कोदो कुटकी को भी समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है। 
 
 
MP News: CM said- Lord Balram is the father of agricultural culture in India, the farmers and soldiers of the
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मंडला प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंडला जिला प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। जिले के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। आज भी बड़ी संख्या में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ है। प्रदेश में गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के लिए कार्य किया जा रहे हैं। प्रत्येक जनपद में एक गांव को वृंदावन गांव बनाया जा रहा है। हमारा प्रयास है घर-घर गोपालन हो और हर घर गोकुल बने। 

लाड़ली बहनों ने सीएम को बांधी राखी
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने भगवान बलराम का पूजन किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें हल भेंट किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, एसएसजी की लखपति बहनें और लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्नेहपूर्वक राखी बांधी। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा "प्राकृतिक खेती" पर तैयार पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगी कृषि केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और गौवर्धन की पूजा भी की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल जनजातीय समुदाय के साथ वाद्य यंत्र भी बजाये।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed