सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाघ के करीब से फोटो लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन विवादों में घिर आई हैं। सफारी के दौरान का एक वीडियो सामने आने के बाद वन्यप्राणी विशेषज्ञ बाघ के करीब जाने पर सवाल उठा रहे हैं। रवीना का कहना है कि वह वन विभाग की जीप में थी और जीप ट्रैक पर। इसमें बाघ के करीब जाने का सवाल ही नहीं उठता।
MP News: बाघ के करीब से फोटो लेकर विवादों में फंसी रवीना टंडन, सफाई में कहा- वन विभाग की जीप ट्रैक पर ही थी
फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के एक वायरल वीडियो के मामले में विवादों से घिर गई है। उन पर बाघिन के करीब जाकर फोटोग्राफी करने का आरोप है। बाघिन भी इस दौरान गुस्से में गुर्राती नजर आ रही है।
22 नवंबर को रिजर्व में गई थी टंडन
The joys of being in Bhopal, loving each moment the people the warmth…
रवीना टंडन इस समय मध्यप्रदेश में शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने भोपाल के अपने मजेदार पलों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने 22 नवंबर को भोपाल के पास स्थित नर्मदापुरम जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सफारी की थी। उनके साथ प्रशिक्षित गाइड और वन विभाग की ओर से उपलब्ध ड्राइवर थे। एक लोकल मीडिया की रिपोर्ट के साथ 25 नवंबर को रवीना टंडन ने ट्वीट में लिखा था कि कोई भी यह नहीं बता सकता कि बाघ कैसे रिएक्ट करेगा। यह वन विभाग की लाइसेंस वाला वाहन था, जिसमें उनके गाइड और ड्राइवर थे। उन्हें कायदे-कानून और सीमाएं पता हैं। टंडन के मुताबिक वह और साथी यात्री शांत बैठे थे और बाघिन को आगे बढ़ते देख रहे थे। रवीना ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट भी की हैं। उन्होंने रिजर्व में अपनी खींची तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
No one does hospitality and love like the Bhopalis do… ♥️#bhopalkichai #bhopalkasamosa #bhopalkelog #bhopalkapyar #bhopalkigaliya (with sound)😂 pic.twitter.com/cHXQKaXqwn
सतपुड़ा के बाघ सफारी वाहनों के अभ्यस्त
रवीना टंडन ने कहा कि हम टूरिज्म ट्रैक पर थे, जहां से यह बाघ गुजरते हैं। वीडियो में जो कैटी बाघिन है, वह भी सामान्य रूप से आगे बढ़ रही थी। वह वाहनों के पास से गुजरने को लेकर अभ्यस्त है। बाघ वहां के राजा होते हैं, जहां वे विचरण करते हैं। हम तो मूकदर्शक थे। उन्होंने यह भी लिखा कि बाघों के पास अचानक कोई गतिविधि उन्हें हमला करने को उकसा सकती है।
रवीना टंडन की सफारी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आया है। इसमें उनका सफारी वाहन बाघिन के पास से गुजरता है। क्लिप में कैमरा के शटर इतनी तेजी से बंद होते हैं कि उनकी आवाज सुनी जा सकती है। बाघिन को उस पर गुर्राते हुए देखा और सुना जा सकता है। यह मामला नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का है।
#bandhavgarh ♥️🐯 pic.twitter.com/l4ENp4jJ3P
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) November 28, 2022
वन विभाग कर रहा है जांच
वन विभाग के सब डिविजनल ऑफिसर धीरज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा था कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने इस कथित मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि रवीना टंडन जब टाइगर रिजर्व में थी, तब उनका वाहन कथित तौर पर बाघिन के करीब पहुंच गया था। वाहन के ड्राइवर और ड्यूटी पर तैनात अफसरों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जाएगा। जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

कमेंट
कमेंट X