{"_id":"69dcb474a7935a279c053c03","slug":"mp-cabinet-rs-19-000-approved-for-public-welfare-and-development-works-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Cabinet: 19,810 करोड़ के जनहित व विकास कार्यों को मंजूरी, सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Cabinet: 19,810 करोड़ के जनहित व विकास कार्यों को मंजूरी, सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना स्वीकृत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और जनहितकारी योजनाओं के लिए 19,810 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। बैठक में नए मेडिकल कॉलेज, सिंचाई परियोजना, कृषि यंत्रीकरण और महिला-बाल विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के अहम फैसले लिए गए।
सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 19 हजार 810 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी ढांचा और सामाजिक योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें 8 नए वन स्टॉप सेंटर के संचालन को स्वीकृति दी गई है। यह सेंटर मैहर, मऊगंज, पांढुर्ना, धार के मनावर व पीथमपुर एवं इंदौर के लसूड़िया व सांवेर, झाबुआ के पेटलावाद में खोले जाएंगे। साथ ही कैबिनेट ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना एवं महिला हेल्प्लाइन-181 योजना के संचालन तथा आगामी पांच वर्षों तक निरंतरता के लिए 240.42 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी हैं।
ये भी पढ़ें- एमपी कांग्रेस में 4 दिन की कामकाज परीक्षा: 15 अप्रैल से जिला अध्यक्षों का हिसाब-किताब, कमजोरों पर गिरेगी गाज
सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना
मंत्रिमंडल ने सागर जिले के लिए 286.26 करोड़ रुपए की ‘मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना’ को स्वीकृति दी। इस परियोजना से लगभग 7200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं को निरंतर जारी रखने 10,801 करोड़ रुपए मंजूर किए गए है। ताकि प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा सके।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी ने दिखाया अपना असर, पारा 41 डिग्री पार, गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें
कृषि और उत्पादन में बढ़ोतरी
बैठक में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरण मेकेनाइजेशन के लिए 2250 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसका उद्देश्य कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा, ग्रामीण युवाओं के माध्यम से कस्टम हायरिंग केंद्रों की स्थापना, नरवाई प्रबंधन, वन पट्टा धारियों के लिए हस्तचलित/ बैलचलित कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़कर 9.4 लाख लीटर से 12.4 लाख लीटर तक पहुंच गया है, जो लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आग का गोला बनी फॉर्च्यूनर, बिल्डिंग तक पहुंचीं लपटें
नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 1674 करोड़
केंद्र सरकार की सहायता से नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की योजना को आगामी पांच वर्षों तक चलाए जाने के लिए 1674 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को 31 मार्च, 2031 तक निरंतर रखने के लिए 1005 करोड़ का अनुमोदन किया गया है। वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति एवं मध्यान्ह भोजन समेत विभिन्न योजनाओं/ कार्यक्रमों के सुचारु संचालन एवं निरंतरता के लिए 3553.57 की स्वीकृति प्रदान की गई है।
ये भी पढ़ें- Jitu Patwari on Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान को डरना नहीं चाहिए, ऐसा क्यों बोले जीतू पटवारी?
सरकार मना रही नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा
बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सप्ताह महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदेश में 25 अप्रैल तक ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटाश उर्वरकों पर 41,833 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और खेती की लागत में राहत मिलेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार मना।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X