सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: सेवा पखवाड़ा जनसेवा का जनांदोलन, सीएम बोले- भाजपा की ताकत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यकर्ता हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 05 Sep 2025 07:52 PM IST
सार

भोपाल में भाजपा की कार्यशाला में सेवा पखवाड़े की रूपरेखा तय की गई। नेताओं ने कहा कि यह अभियान केवल पार्टी का नहीं, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है।

विज्ञापन
MP News: Seva Pakhwada is a public movement of public service, CM said- BJP's strength is the workers full of
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में ‘सेवा पखवाड़ा’ को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कार्यकर्ताओं से समाज में जमीन व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि यह पखवाड़ा केवल पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा पर आधारित है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तपोनिष्ठ और राष्ट्र सेवा के संकल्प से बने हैं। मध्यप्रदेश भाजपा की नर्सरी है और यहां से जीत का रथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल आयोजन नहीं, बल्कि जनता के बीच भरोसे का सेतु बनाने का अभियान है। हमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर पहुंचना है।  नेताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़े के माध्यम से जनता में विश्वास और भरोसा पैदा करना है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर जनता से संवाद करें और योजनाओं की जानकारी दें। यह पखवाड़ा ऐतिहासिक होगा और समाज को सेवा, संस्कार और विचारों की दृष्टि से जागृत करने का अवसर बनेगा।


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव का सिंघार पर हमला, बोले-कांग्रेस हमेशा हिंदुत्व के खिलाफ, जनता माफ नहीं करेगी

 
Trending Videos
MP News: Seva Pakhwada is a public movement of public service, CM said- BJP's strength is the workers full of
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस भ्रम और दुष्प्रचार फैलाने का काम करती है 
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में भ्रम और दुष्प्रचार फैलाने का काम कर रही है। संविधान की दुहाई देने वाले यही लोग हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा संविधान संशोधन किए और न्यायपालिका का अपमान किया। कांग्रेस शुतुरमुर्ग की तरह सच्चाई से मुंह मोड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसकी विचारधारा और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यकर्ता हैं, जबकि विपक्ष का भविष्य अंधकारमय है।

ये भी पढ़ें-  ओबीसी आरक्षण केस: अतिरिक्त वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए दो नामों का पैनल दो दिन में देगा ओबीसी पक्ष

नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना लक्ष्य
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल आयोजन नहीं, बल्कि नए कार्यकर्ताओं का निर्माण और संगठन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सीमित दायरे से बाहर निकलकर नए लोगों को जोड़ना होगा। उन्होंने युवाओं को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विचारों से अवगत कराने की जरूरत पर जोर दिया। जामवाल ने कहा कि हर जिले और मंडल में यह डाटा भी रखा जाए कि कितने नए लोग पार्टी से जुड़े।

ये भी पढ़ें-  जनजाति वर्ग की पहचान पर सियासत: सिंघार के बयान पर केंद्रीय मंत्री उइके बोले- भगवान महादेव के वंशज हैं आदिवासी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Seva Pakhwada is a public movement of public service, CM said- BJP's strength is the workers full of
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सेवा परमो धर्मः के मूल मंत्र पर
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मंत्र है "सेवा परमो धर्मः", यानी सेवा ही परम धर्म है। कोविड काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े में 15 दिनों तक 15 कार्यक्रम होंगे। रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और प्रबुद्धजन संवाद जैसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता लानी होगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘सेवा पखवाड़ा” के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 6 से 10 सितंबर तक जिला स्तर और 11 से 13 सितंबर तक मंडल स्तर में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। 17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर, 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर व प्रदर्शनी, 19 -20 सिंतबर को प्रबुद्वजन सम्मेलन और 21 से 25 सिंतबर तक खेल प्रतियोगिताएं एवं प्रदेश के महानगरों में नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। 27 और 28 सिंतबर को दिव्यांग और विशिष्टजनों का सम्मान किया जाएगा। हमें 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि कर खादी की सामग्री क्रय कर जन-जन को जागरूक करके स्वदेशी को बढ़ावा देना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed