सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: धार पीएम मित्रा पार्क के दिल्ली इंटरैक्टिव सेशन में मिले 12 हजार 508 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 03 Sep 2025 10:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में आयोजित “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन पीएम मित्र पार्क” कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश अब सिर्फ मध्यप्रदेश नहीं, बल्कि "मॉडल प्रदेश" बन चुका है। उन्होंने कहा कि धार जिले के बदनावर में बन रहा पीएम मित्र पार्क उद्योगों और निवेश के लिए नई उड़ान साबित होगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों के व्यापार-व्यवसाय की सफलता की गारंटी हमारी हैं। 

विज्ञापन
MP News: PM Mitra Park will give new wings to industries, CM Dr. Yadav said- this is not Madhya Pradesh, this
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के धार स्थित पीएम-मित्रा पार्क में इंवेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज के इंटरैक्टिव सेशन में कहा है कि हम सब बदलते दौर के साथी हैं। उम्मीदों और अवसरों का विराट क्षितिज हमारे सामने है। अपने सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए निवेश का एक स्वर्णिम अवसर आप सबके सामने है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों से आग्रह किया कि वे बेहिचक मध्यप्रदेश में पूंजी लगाएं। निवेश आपका, बिजनेस आपका, प्रॉफिट भी आपका और सरकार की सभी सुविधाएं भी आपके लिए ही हैं। पार्क प्रमोशन के दिल्ली सेशन में 12508 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। 

सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आप सभी अपने कारोबार में आगे बढ़ें, आपके व्यापार-व्यवसाय की सफलता की गारंटी हमारी सरकार है। मध्यप्रदेश पूंजी निवेश के लिए देश का मॉडल स्टेट बन रहा है। शीघ्र ही धार के पीएम-मित्रा पार्क का भूमि-पूजन होगा। यह पार्क भारत को विश्व की टेक्सटाइल केपिटल बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। हम मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान अंतर्गत मेक इन इंडिया और विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे। 


ये भी पढ़ें-  सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: 2675 करोड़ के 33 कार्यों को मंजूरी,CM बोले-दिसं 2027 तक पूरे हो निर्माण कार्य
 
Trending Videos
MP News: PM Mitra Park will give new wings to industries, CM Dr. Yadav said- this is not Madhya Pradesh, this
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे
इंटरैक्टिव सेशन में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे। सेशन में देश के टेक्सटाइल सेक्टर के बिजनेस टायकून्स, कॉमर्शियल हाउसेस और इन्वेस्टर्स शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार जिले के बदनावर के समीप स्थापित होने वाले पीएम-मित्रा पार्क में निवेश की अपार संभावनाओं पर कपड़ा उद्योग से जुड़े विभिन्न उद्योगपतियों से विचार-विमर्श भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएम-मित्रा पार्क युवाओं के लिए रोजगार और प्रदेशों के आर्थिक विकास के लिए अहम सिद्ध होगा। 

ये भी पढ़ें-  MP News: खाद वितरण में अव्यवस्था पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार, सीएम बोले-किसानों को हर स्थिति में मिलेगी मदद

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: PM Mitra Park will give new wings to industries, CM Dr. Yadav said- this is not Madhya Pradesh, this
दिल्ली में कार्यक्रम में शामिल हुए उद्योगपति - फोटो : अमर उजाला
धार पीएम-मित्रा पार्क में 15 कंपनियों ने दिखाई रूचि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि आज दिल्ली में हुए इंटरैक्टिव सेशन में शामिल उद्योगपतियों ने मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश की रूचि दिखाई है। इससे 15 बड़ी कंपनियों से 12,508 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इनमें लगभग 18 हजार से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। 

इन कंपनियों के निवेश प्रस्ताव
निवेश करने वाली कंपनियों में ट्राइडेंट ने 4500 करोड़ रुपये, ए.बी. कॉटस्पिन इंडस्ट्री ने 1300 करोड़ रुपये, अरविंद मिल्स ने 1024 करोड़ रुपये, सनातन टेक्सटाइल्स ने 1000 करोड़ रुपये, बीएसएल सदस्यों ने 1000 करोड़ रुपये, बेस्ट कॉर्पोरेशन तिरूपुर ने 832 करोड़ रुपये, शर्माजी यार्न प्रा. लि. ने 800 करोड़ रुपये, आरएसवीएम (एलएनजे भीलवाड़ा) ने 700 करोड़ रुपये, आर. आर. जैन इंडस्ट्रीज ने 550 करोड़ रुपये, फेबयान टेक्सटाइल प्रा. लि. ने 308 करोड़ रुपये, वंश टेक्नोफैब प्रा. लि. ने 237 करोड़ रुपये, मोहिनी एक्टिव लाइफ प्रा. लि. ने 141 करोड़ रुपये, अनीका टेक्सफैब ने 100 करोड़ रुपये, वेदांत कॉटन प्रा. लि और एनटीपी सॉल्यूशन्स प्रा. लि. ने 8-8 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए।

निवेश के लिए आदर्श राज्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश के केंद्र में स्थित है और निवेशकों के लिए अनेक अनुकूलताएं उपलब्ध कराता है। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मध्यप्रदेश से होकर गुजरता है। मध्यप्रदेश में 8 एयरपोर्ट हैं। विस्तृत रेल नेटवर्क हमारे राज्य को देश के सभी बड़े शहरों से जोड़ता है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि आप मध्यप्रदेश में जहां भी उद्योग स्थापित करना चाहें, वहां भूमि, बिजली, पानी, एप्रोच रोड, नियर-टू-डोर कनेक्टिविटी, सस्ती श्रम दरें, कुशल श्रम शक्ति सहित अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, देश का संभवतः ऐसा पहला राज्य है, जहां कभी औद्योगिक हड़ताल भी नहीं होतीं। 

ये भी पढ़ें-  MP News: BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन आज,CM ने दी बधाई, बोले-संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

पीएम-मित्रा पार्क भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा में देगा नई बढ़त: गिरिराज सिंह
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी की दृष्टि और संकल्प के साथ कदम मिलाकर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में धार का पीएम-मित्रा पार्क केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि वस्त्र उद्योग की दशकों पुरानी मांग का समाधान है। यह पार्क भारत को वैश्विक टेक्सटाइल बाजार में एक नई पहचान देगा और देश का सबसे बड़ा एकीकृत टेक्सटाइल हब बनेगा। इस पार्क में कपास उत्पादन से लेकर तैयार वस्त्र निर्यात तक की संपूर्ण वैल्यू चेन उपलब्ध होगी, जिससे उद्योगों की लागत कम होगी और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता कई गुना बढ़ेगी। सिंह ने कहा कि भारत के सामने लगभग 800 अरब  डॉलर का वैश्विक टेक्सटाइल बाजार अवसर के रूप में मौजूद है और केन्द्र सरकार इसे हासिल करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

माहेश्वरी-चंदेरी जैसी विरासत को आधुनिक ढांचे से जोड़ा जा रहा : नीलम शमी राव
केंद्रीय कपड़ा सचिव नीलम शमी राव ने कहा कि मध्य प्रदेश ने औद्योगिक विकास के लिए ग्रीनफील्ड भूमि उपलब्ध कराकर देश में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। धर का पीएम-मित्रा पार्क 2,158 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है और यह देश का सबसे बड़ा व सबसे लागत-प्रभावी टेक्सटाइल पार्क होगा। इस पार्क की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां ‘फार्म-टू-फैशन’ की पूरी वैल्यू चेन उपलब्ध कराई जाएगी। कपास उत्पादन से लेकर वस्त्र निर्माण और तैयार परिधान तक की सभी प्रक्रियाएं एक ही स्थान पर होंगी। इस पार्क के लिए लगभग 2,000 करोड़ रूपये की विस्तृत योजना तैयार की गई है और इसका पर्यावरणीय मंजूरी पहले ही सुनिश्चित की जा चुकी है, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त औपचारिकताओं से मुक्त रहना होगा।

ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश सरकार तीन साल का रोलिंग बजट तैयार करेगी, देवड़ा बोले- विकसित मध्य प्रदेश का मजबूत आधार बनेगा

उद्योगपतियों से की वन-टू-वन चर्चा
इंटरैक्टिव सेशन में टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर के उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा की गई। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन सिंह ने पीएम मित्रा पार्क धार, राज्य की नीतियों, निवेश प्रोत्साहन से अवगत कराया। वन-टू-वन चर्चा में विशेष रूप से ट्रायडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता, वर्धमान ग्रुप के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज जैन, सनातन टेक्सटाइल लिमिटेड के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर अजय दत्तानी, शर्मनजी यॉर्नस प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर आशु जैन, एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव गुप्ता, जैन कॉर्ड इंडस्ट्रीज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल जैन, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन्स के सदस्य, अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के सदस्य तथा बीएसएल सदस्यगण जैसे प्रतिष्ठित समूहों ने सक्रिय भागीदारी की और निवेश व सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक विमर्श किया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed