{"_id":"694fcf03f1ce5fb5fb00ef8a","slug":"mp-year-ender-2025-metro-launch-to-naxalism-end-madhya-pradesh-historic-gifts-that-shaped-year-2025-12-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2025: सौगातों के लिए याद रहेगा ये साल, MP में मेट्रो ने भरी रफ्तार तो लाल आतंक पर लगा पूर्णविराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Year Ender 2025: सौगातों के लिए याद रहेगा ये साल, MP में मेट्रो ने भरी रफ्तार तो लाल आतंक पर लगा पूर्णविराम
Wed, 31 Dec 2025 01:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:51 PM IST
सार
साल 2025 मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक रहा। इंदौर-भोपाल मेट्रो की शुरुआत, नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, लाड़ली बहना योजना की राशि वृद्धि, पीएम मित्र पार्क, रेल-कोच निर्माण इकाई, नई रेल लाइनों की मंजूरी और टाइगर कॉरिडोर जैसी उपलब्धियों ने विकास को नई गति दी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के लिए 2025 काफी खास रहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2025 बीत रहा है। पर जाता हुआ ये साल कई मायनों में हमेशा याद रखा जाएगा। मध्य प्रदेश को इस साल ने कई सौगातें दी हैं। इन सौगातों की वजह से ये साल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। चाहें बात करें मप्र के इतिहास में पहली बार मेट्रो चलने की या दशकों से जख्म की तरह पल रहा नक्सलवाद के खत्म होने की। ये साल रेल यात्रियों के लिए भी खुशखबरी दे गया तो पुल-ब्रिज के रूप में सड़क से सफर करने वालों को भी खुश कर गया। इस ईयर एंडर में हम प्रदेश को मिली ऐसी ही कुछ सौगातों की बात करेंगे।
Year Ender 2025 : इस साल इंदौर और भोपाल में मेट्रो चलने लगी।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर और भोपाल मेट्रो सेवा का शुभारंभ
2025 मध्य प्रदेश के लोगों के लिए मेट्रो की सौगात दे गया। पहले इंदौर में तो हाल ही में भोपाल के लोगों के लिए मेट्रो का सफर शुरू हो गया। मेट्रो प्रोजेक्ट की परिकल्पना 2009 में की गई थी। 2011 में डीपीआर बनाने के आदेश हुए और 2018 में पहला वर्क ऑर्डर हुआ। करीब आठ साल बाद भोपाल मेट्रो की सौगात जनता को मिली। जबकि एमपी मेट्रो कारपोरेशन ने भोपाल और इंदौर में एक साथ मेट्रो प्रोजेक्ट का काम शुरू किया, लेकिन यहां भी इंदौर ने पहले ही बाजी मारी। 31 मई 2025 को इंदौर में कमर्शियल रन शुरू कर दिया गया था।
जबकि साल जाते-जाते यानी 22 दिसंबर भोपालवासियों को मेट्रो की सुविधा मिल गई है।

Year Ender 2025 : भोपाल में पहली बार 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ था।
- फोटो : अमर उजाला
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के माध्यम से भोपाल में पहली बार आयोजन
इस साल की एक उपलब्धि ये रही कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ था। इसका उद्घाटन स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसका उद्देश्य उद्योगपति रिन्युएबल एनर्जी, आईटी एंड टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, माइनिंग, एमएसएमई एंड स्टार्टअप, अर्बन डेवलपमेंट आदि पर इन्वेस्टमेंट करने को लेकर था। इस इन्वेस्टर्स समिट में देश और दुनिया के दिग्गज उद्योगपति एक मंच पर इकट्ठा हुए थे।

Year Ender 2025 : इस साल मध्य प्रदेश नक्सल से पूरी तरह मुक्त हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश से नक्सलवाद की जड़ें हुई खत्म
2025 की बड़ी बात ये भी है कि इस साल मध्य प्रदेश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो गया। 11 दिसंबर को आखिरी दो हार्डकोर नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए। 12 दिसंबर 2025 को राजधानी भोपाल में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दावा किया कि प्रदेश अब पूरी तरह से नक्सल फ्री हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से माओवाद के समूल नाश के लिए मार्च 2026 तक की समय सीमा तय की थी पर मप्र ने ये लक्ष्य 2025 में ही हासिल कर लिया।

Year Ender 2025 : ये साल बहनों के लिए भी खुशियां लाया, लाडली बहना की राशि 1500 हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
लाड़ली बहना योजना की राशि 1500 रुपए की
मध्य प्रदेश की सुपर योजना लाडली बहना योजना को भी ये साल नई सौगात दे गया। प्रदेश की बहनों के खाते में इस साल से 1500 रुपये आने लगे हैं। इस साल की दिवाली के बाद से ये रकम बढ़ा दी गई। बता दें कि मार्च 2023 से 1000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि के साथ योजना प्रारंभ की गई थी। सितंबर 2023 से 1,250 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 250 रुपये की वृद्धि कर नवंबर 2025 से 1500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की स्वीकृति दी गई।