{"_id":"6323f63994a7ab284134e76f","slug":"rain-affected-life-in-madhya-pradesh-school-holidays-in-dewas-read-more-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Rain: मध्यप्रदेश में बारिश से हाहाकार, जान जोखिम में डाल रपटे पार कर रहे लोग, देवास में स्कूलों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Rain: मध्यप्रदेश में बारिश से हाहाकार, जान जोखिम में डाल रपटे पार कर रहे लोग, देवास में स्कूलों की छुट्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 09:59 AM IST
सार
MP Rain: मध्यप्रदेश में बारिश से हाहाकार, जान जोखिम में डाल रपटे पार कर रहे लोग, देवास में स्कूलों की छुट्टी
विज्ञापन
भारी बारिश से बढ़ा बांधों का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हैं। प्रदेश के कई नदी-नाले उफान पर हैं। रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिसके चलते लोगों को आवागमन नें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बावजूद इसके लोग जान जोखिम में डालकर रस्सी और ट्यूब के सहारे रपटे पार कर रहे हैं। राजधानी भोपाल में भी बारिश कहर बनकर टूट रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल प्रदेश में बारिश ने बीते कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारी बारिश से प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं, तो वहीं नदी के किनारे पर बसी बस्तियों में जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बारिश से किसानों को भी काफी नुकसान हो रहा है। खेतों में खड़ी फसले बारिश के चलते खराब हो गई हैं तो वहीं वेयर हाउस में खुले में रखा अनाज बारिश में भीगकर खराब हो गया है।
Trending Videos
बारिश से शिवपुरी की सड़कों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल में अब तक 72 इंच बारिश दर्ज
राजधानी भोपाल में इस साल बारिश ने बीते 50 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। राजधानी में सामान्य रूप से 31 इंच तक बारिश होती है लेकिन इस साल अब तक पूरे मानसून सीजन में 72 इंच तक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भी राजधानी भोपाल समेत जबलपुर, शिवपुरी, रीवा, डिंडोरी, शहडोल, सतना, सीधी, सिंगरौली में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं।
देवास में स्कूलों की छुट्टी
देवास में भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक सभी विद्यालयों की छुट्टी घोषित कर दी है।
शिवपुरी की कई कॉलोनियों में भरा पानी
शिवपुरी और गुना में बारिश के चलते यहां निचली बस्तियों में पानी भर गया है। जिला प्रशासन की टीम लगातार लोगों को सतर्क करने में जुटी हैं। वहीं प्रशासन ने बिना काम लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। बारिश को देखते हुए यहां कलेक्टर ने गुरुवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी थी। वहीं, मड़ीखेड़ा डैम के कैचमेंट एरिया में बारिश का पानी बढ़ने से बांध के गेट खोलकर भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।

मरीज को ट्यूब द्वारा अस्पताल ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
रस्सी और ट्यूब से रपटा पार कर रहे लोग
तीन दिनो से जारी बारिश के चलते शिवपुरी में हालात बदतर हो चुके हैं। कोलारस अनुविभाग के ग्राम विनेगा और डगौरा के बीच पड़ने वाला रपटा बारिश के चलते पूरी तरह से जलमग्न हो गया है, जिसके चलते गांव का तहसील मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर रस्सी और ट्यूब के सहारे रपटे को पार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को उठानी पड़ रही है, लेकिन प्रशासन की तरफ से यहां किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
उफान पर धसान नदी
तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते छतरपुर में नदी नाले उफान पर हैं। धसान नदी का जलस्तर बढ़ने से टीकमगढ़ जिले में स्थित सुजारा बांध के चार गेट गुरुवार सुबह 8 बजे खोल कर 20,000 क्यूसेक पानी डिचार्ज किया गया, जिससे धसान नदी का जल बढ़ गया है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर लहचूरा बांध के सात गेट तीन फीट ऊंचाई के खोल कर 32800 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। लगातार बांधों से पानी छोड़ने के चलते नदी के आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। लहचूरा बांध के बीच धसान नदी के किनारे स्थित गांवों में भी प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं।

उफनती नदी पार करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
मानव श्रृंखला बनाकर उफनती नदी पार कर रहे छात्र
कटनी जिले में भी भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिले के बड़वारा विकासखंड के भदौरा नंबर दो पर स्कूली छात्र उफनती नदी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। छात्र रोजाना जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं। उफनती नदी को पार करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है,लेकिन बावजूद इसके प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

कमेंट
कमेंट X