Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Chhatarpur: Returning home from Operation Ganga, three students of Chhatarpur returned from Ukraine, the fear of the situation there still remains
{"_id":"6224b3757dc0f35df26ebf50","slug":"chhatarpur-returning-home-from-operation-ganga-three-students-of-chhatarpur-returned-from-ukraine-the-fear-of-the-situation-there-still-remains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: ऑपरेशन गंगा से घर वापसी, यूक्रेन से लौटे छतरपुर के तीन छात्र, वहां के हालातों का डर अब भी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: ऑपरेशन गंगा से घर वापसी, यूक्रेन से लौटे छतरपुर के तीन छात्र, वहां के हालातों का डर अब भी बरकरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 06:43 PM IST
सार
छतरपुर के दो जुड़वा भाई पारस और पराग गुप्ता सहित एक छात्रा शिवानी विश्वकर्मा आज यूक्रेन से अपने वतन घर लौट आए हैं। वह यूक्रेन में एमबीबीएस के पहले वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वहां के हालातों से बना डरा अब भी हमारे मन में है।
विज्ञापन
1 of 3
यूक्रेन से लौटे छतरपुर के तीन छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छतरपुर के दो जुड़वा भाई पारस और पराग गुप्ता सहित एक छात्रा शिवानी विश्वकर्मा आज यूक्रेन से अपने वतन घर लौट आए हैं। वह यूक्रेन में एमबीबीएस के पहले वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वहां के हालातों से बना डरा अब भी हमारे मन में है।
जानकारी के अनुसार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है और इसी ऑपरेशन गंगा के तहत ही इन छात्रों की घर वापसी हुई है। छात्रों ने यूक्रेन के युद्ध के हाल बताए तो वहीं उन्हें हुई परेशानियों का भी बखान किया। छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों ने केंद्र सरकार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
2 of 3
बच्चों के लौट आने से माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
- फोटो : अमर उजाला
जुड़वा भाई पारस और पराग गुप्ता कल यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे थे जो आज अपने घर छतरपुर पहुंच गए हैं। अपने बच्चों के सकुशल घर आने पर मां और पिता परिजनों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया तो वहीं मां ने अपने दोनों बेटों को भावुक होकर गले से लगा लिया और पिता ने अपने बच्चों को हाथों से मिठाई खिलाई।
दोनों ने बताया कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते यूक्रेन में पढ़ रहे छात्र फंस गए हैं। और अपने अपने वतन पहुंचने की जद्दो-ज़हद में लगे हुए हैं। कई भारतीय छात्र अब भी फंसे हुए हैं जो अब समय-समय पर अपने वतन वापसी कर रहे हैं।
3 of 3
छात्रा के घरवालों ने मुंह मीठा कराकर स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर की शिवानी विश्वकर्मा भी अपने घर लौटी है। शिवानी के परिजनों ने भी ढोल-नगाड़े और फूल मालाओं से शिवानी का स्वागत किया है। शिवानी छतरपुर के इलेक्ट्रानिक व्यवसायी रामस्वरूप विश्वकर्मा की बेटी हैं जो यूक्रेन के में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। वे 3 महीने पूर्व ही यूक्रेन गई थीं। 3-4 दिन पहले ही शिवानी ने हमें यूक्रेन रोमानिया अबर्दर के हालातों के वीडियो भेजे थे। जो बमुश्किल 2 दिनों में यूक्रेन बॉर्डर को पार कर रोमानिया पहुंची थीं, जहां टेंटों में रुकने की व्यवस्था की गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।