छतरपुर जिले के लवकुशनगर क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम बदौराकला में सामने आए एक संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। 75 वर्षीय राजदेव खंगार की मौत के करीब 34 दिन बाद शुक्रवार को प्रशासन के आदेश पर उनका शव जमीन से खुदवाकर बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।
34 दिन बाद कब्र से निकाला शव: संदिग्ध मौत मामले में पोस्टमार्टम शुरू, एसपी-DGP से गुहार लगाने के बाद कार्रवाई
Rajdev Khangar Suspicious Death Case: छतरपुर के बदौराकला गांव में 75 वर्षीय राजदेव खंगार की संदिग्ध मौत के 34 दिन बाद शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। भतीजे ने हत्या का आरोप लगाया है। अब बिसरा जांच से सच्चाई सामने आएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतीजे ने शुरू से जताई थी मौत पर शंका
मृतक के भतीजे सुनील खंगार ने शुरुआत से ही इस मौत को संदिग्ध बताया था। उनका आरोप है कि उनके चाचा राजदेव खंगार को जहर देकर मार दिया गया।
इस संबंध में उन्होंने 25 मार्च 2026 को एसपी, कलेक्टर, डीआईजी सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने के बाद वे भोपाल जाकर डीजीपी तक पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
थाना प्रभारी पर शिकायत न सुनने का आरोप
सुनील खंगार ने आरोप लगाया है कि जब वह प्रकाश बम्होरी थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो थाना प्रभारी सुमित सुमन ने उनकी बात सुने बिना आवेदन फेंक दिया और धमकाते हुए वहां से भगा दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों से साठ-गांठ कर पोस्टमार्टम नहीं होने दिया और शव को जल्दबाजी में दफना दिया गया।
गांव में दफनाया गया था शव
परिजनों के अनुसार, 21 मार्च को गांव के ही भानुप्रताप यादव, उनके पुत्र अभिषेक यादव और छोटू यादव राजदेव को अपने साथ ले गए थे। अगले दिन वे शव लेकर लौटे और मौत की जानकारी दी। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ग्रामीणों की मदद से शव को दफना दिया गया।
पढ़ें- Guna News: बाइक को लेकर हुआ विवाद, कलयुगी बेटे ने पिता के सिर पर गैंती से किया हमला; इलाज के दौरान हुई मौत
