सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chhatarpur Weather Today: राजस्थानी हवाओं ने बढ़ाई गर्मी; 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, झुलसा रहे लू के थपेड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 11 May 2023 11:49 AM IST
सार

Chhatarpur Weather Today: राजस्थानी हवाओं ने बढ़ाई गर्मी; 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, झुलसा रहे लू के थपेड़े

विज्ञापन
Chhatarpur Weather Today: Rajasthani winds increased the heat; Mercury crossed 42 degree
छतरपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की ओर से आ रहीं गर्म हवाओं के कारण समूचे बुंदेलखंड में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। सीजन में पहली बार मंगलवार और बुधवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा। मंगलवार को जहां पारा 42.4 रहा तो वहीं बुधवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी सता रही है। रात को भी तापमान अब 24 डिग्री के समीप पहुंच गया है। गर्मी का यह सितम पूरे सप्ताह जारी रहेगा, 20 मई से तापमान और तेजी से बढ़ने के आसार व्यक्त किए गए हैं।
Trending Videos
Chhatarpur Weather Today: Rajasthani winds increased the heat; Mercury crossed 42 degree
42 डिग्री के पार पहुंचा पारा - फोटो : अमर उजाला
आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं गर्म हवाएं
खजुराहो मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम की ओर से चल रहीं गर्म हवाओं की रफ्तार भी काफी तेज है। यह हवाएं सात से आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। जिसके कारण तेजी से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के आरएस परिहार ने बताया कि 20 तारीख तक दिन का तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि 20 मई के बाद तापमान 45 के पार भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhatarpur Weather Today: Rajasthani winds increased the heat; Mercury crossed 42 degree
20 मई के बाद और बढ़ेगी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें
गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ ही बीमारियों की चिंता भी बढ़ने लगी है, यह गर्मी कई लोगों को बीमारियां भी दे सकती है। इसलिए चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर जरूरी सलाह देना भी शुरू कर दिया है। शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. अरविंद सिंह (मेडिसन) और डॉ. मनोज चौधरी (सर्जन) ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर 12 के पहले और शाम पांच बजे के बाद ही बाहरी कामों को पूरा करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें, क्योंकि इतनी गर्मी में शरीर को भीतर का तापमान संतुलित रखने के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed