{"_id":"69f6bb4ce902d37a660f5ae8","slug":"mp-chhatarpur-badamalhara-crime-liquor-shop-stone-pelting-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: बड़ामलहरा में शराब दुकान पर हमला, बदमाशों ने पथराव कर गाड़ियां तोड़ीं; 15 दिन में दूसरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: बड़ामलहरा में शराब दुकान पर हमला, बदमाशों ने पथराव कर गाड़ियां तोड़ीं; 15 दिन में दूसरी वारदात
Sun, 03 May 2026 08:35 AM IST
छतरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 08:35 AM IST
सार
छतरपुर के बड़ामलहरा में शराब दुकान पर बदमाशों ने हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। पत्थर और लाठियों से गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
शराब दुकान पर छह से अधिक बदमाशों ने अचानक किया हमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। कस्बे की शराब दुकान पर छह से अधिक बदमाशों ने अचानक हमला कर दहशत फैला दी। हमलावरों ने दुकान के साथ-साथ बाहर खड़ी चारपहिया गाड़ियों को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। पत्थरों और लाठियों से किए गए इस हमले में गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आते ही शुरू कर दी गाली-गलौज और पथराव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे थे। आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक पत्थर बरसाने लगे। इसके बाद लाठियों से गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
ठेकेदार बोला- कैसे करें व्यापार?
शराब ठेकेदार शिवम् मिश्रा ने घटना के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि बीते 15 दिनों में यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले भी इसी तरह हमला हुआ था, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ठेकेदार ने कहा, “लगातार हमलों से जान-माल का खतरा बना हुआ है, ऐसे में व्यापार करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका: नया सरचार्ज लागू, जानें एक माह तक कितना रहेगा जेब पर अतिरिक्त बोझ?
पुलिस पर साठगांठ के आरोप
घटना के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि थाने के कुछ पुलिसकर्मियों की हमलावरों से सांठगांठ हो सकती है। आरोप यह भी हैं कि बदमाशों को संरक्षण मिल रहा है, जिसके चलते वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल
शहर के बीचों-बीच हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या बदमाशों पर शिकंजा कस पाती है या नहीं।