Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Dogs attack again in Dhar: Dogs pounced on a four-year-old child in village Padlya to eat, teeth buried in his mouth and chest
{"_id":"622b0bbcd2f58448b02d2f2e","slug":"dogs-attack-again-in-dhar-dogs-pounced-on-a-four-year-old-child-in-village-padlya-to-eat-teeth-buried-in-his-mouth-and-chest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धार में फिर कुत्तों का हमला: ग्राम पाडल्या में चार साल के बच्चे पर झपटे कुत्ते, मुंह-सीने पर गड़ाए दांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार में फिर कुत्तों का हमला: ग्राम पाडल्या में चार साल के बच्चे पर झपटे कुत्ते, मुंह-सीने पर गड़ाए दांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:14 PM IST
सार
धार जिले में फिर आवारा कुत्तों के हमले का मामला सामने आया है। ग्राम पाडल्या में चार साल बच्चे को कुत्तों ने घायल कर दिया है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीन दिन पहले भी तिरला ब्लॉक में कुत्ते के काटने से 6 साल का बच्चा घायल हुआ था।
1 of 3
ग्राम पाडल्या में चार साल बच्चे को कुत्तों ने घायल कर दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धार जिले में फिर आवारा कुत्तों के हमले का मामला सामने आया है। ग्राम पाडल्या में चार साल बच्चे को कुत्तों ने घायल कर दिया है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीन दिन पहले भी तिरला ब्लॉक में कुत्ते के काटने से 6 साल का बच्चा घायल हुआ था।
2 of 3
बच्चे की मां रीना ने बच्चे को कुत्तों से बचाया।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार ग्राम पाडल्या में दिलावरा रोड पर स्थित खेत में चार साल का यश पिता तूफान बैठकर चने खा रहा था, इसी बीच अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे की मां रीना ने बताया कि बेटा बाहर बैठकर चने खा रहा था। मैंने कुत्तों के लड़ने की आवाज सुनकर देखा तो वो मेरे बच्चे पास दिखे। मैं भागकर बच्चे के पास पहुंची और कुत्तों को भगाया। चार कुत्ते बच्चे को नोच रहे थे। महिला के चिल्लाने पर वे भाग गए। बच्चे को लेकर घायल अवस्था में घर पहुंची। घायल यश के पिता तूफान धार की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने का काम करते हैं। रीना ने पड़ोस में रहने वाले देवर मुकेश को सारी घटना बताई और उसके साथ बाइक पर बच्चे को लेकर धार पहुंची। बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया।
3 of 3
डॉक्टर आशीष राठौर ने बताया कि बच्चे को लहूलुहान हालत में लाए थे।
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर आशीष राठौर ने बताया कि बच्चे को लहूलुहान हालत में लाए थे। उसके मुंह पर, सीने पर, पीठ पर कुत्तों के नाखून और दांतों के निशान थे। उसे भर्ती कर लिया गया है। एंटीरैबिज इंजेक्शन सहित अन्य उपचार शुरू कर दिया गया है। बच्चे की हालत ठीक है।
बता दें कि धार जिले में कुत्तों के हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। बीते 10 माह में ही 6 बडी घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें एक बच्ची की मौत हुई थी। पाडल्या गांव में यह तीसरी घटना है। यहां पर पिछले साल जून माह में अंजली नाम की बच्चीं पर कुत्तों ने हमला किया था। इसके बाद दूसरी घटना में 20 जनवरी को हुई, जिसमें नंदिनी नाम की बच्चीं की मौत हुई। गुरुवार दोपहर को यश पर कुत्तों ने हमला बोला है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।