फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kuno National Park: इसी महीने कूनो में आएंगे दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते, केंद्रीय वन मंत्री पहुंचे श्योपुर

Mon, 12 Dec 2022 11:03 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 12 Dec 2022 11:03 AM IST
सार

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर प्रोजेक्ट चीता का निरीक्षण किया। उन्होंने चीतों के बाड़ों का निरीक्षण किया। जल्द ही यहां दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आने वाले हैं।
 

विज्ञापन
12 Cheetahs from South Africa To Join Namibian Cheetahs In Kuno National Park This Month
चीता - फोटो : पेक्सेल्स
अल्प प्रवास पर श्योपुर जिले के दौरे पर आए केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर चीतों के बाडे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चीतों से जुड़ी हर गतिविधि के बारे में कूनो के अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों के लिए किए गए इंतजामों को भी बारीकी से देखा। निरीक्षण के दौरान एक चीता बड़े आराम से बाडे में बैठा नजर आया, जिसे देखकर केंद्रीय मंत्री और चीता टास्क फोर्स के अधिकारियों ने खुशी जाहिर की।

 

ये भी देखें: चीतों से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीते इसी महीने आ सकते हैं। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। जो तैयारियां अधूरी रह गई है उन्हें मूर्त रूप देने की तैयारी कूनों में तेजी के साथ की जा रही है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों के लिए कूंनों में किए गए इंतजामों को देखने के लिए कूनो के दौरे पर आए थे। उन्होंने चीतों के नए बाडे और अन्य तैयारियों को देखा। सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में बारीकी से जानकारी ली। कितनी तैयारियां हो चुकी हैं, कितनी बाकी है और क्या किया जाना चाहिए, इस बारे में भी उन्होंने चीता टास्क फोर्स के अधिकारियों से चर्चा की।

चीता टास्क फोर्स के अधिकारियों के साथ जिप्सी से बड़े बाड़ों में विचरण कर रहे चीतों को उन्होंने नजदीक से देखा। उनकी गतिविधियां भी देखी। वह ठीक से शिकार कर रहे हैं और उनका व्यवहार कैसा है, इस बारे में भी कूनों के अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान एक चीता आराम से बाड़े में लेटा हुआ था। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी तस्वीरें खींची। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ एनटीसीए के एडीजी एसपी यादव, सीसीएफ, डीएफओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
12 Cheetahs from South Africa To Join Namibian Cheetahs In Kuno National Park This Month
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता की जानकारी लेने पहुंचे केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीकी चीतों के लिए आठ नए बाड़े 
श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही दक्षिण अफ्रीका से भी 12 चीते आने वाले हैं, इसकी तैयारी शुरू हो गई है। भारत आने के लिए दक्षिण अफ्रीका में बीते साढ़े तीन माह 12 चीतों को क्वारंटाइन रखा गया है। इन चीतों को दिसंबर में ही भारत के श्योपुर कूनो में लाया जा सकता है। पार्क में नए आने वाले चीतों के लिए आठ नए बाड़े भी बनाकर तैयार कर लिए गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के वन और पर्यावरण मंत्री बारबरा क्रीसी ने प्रोजेक्ट चीता के लिए भारत के साथ एमओयू को मंजूरी दे दी है। दस्तावेज अब राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के पास हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed