{"_id":"6381bab000ca3d3f09339aad","slug":"gwalior-bjp-concelier-murder-case-police-arrest-three-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: बीजेपी पार्षद की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: बीजेपी पार्षद की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद पीटकर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 26 Nov 2022 12:55 PM IST
सार
ग्वालियर में भाजपा पार्षद की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या से पहले बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्वालियर पुलिस ने भाजपा पार्षद शैलू उर्फ शैलेंद्र कुशवाहा की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। फरार आरोपियों के नाम राजेश शर्मा और धीरज पाल हैं। पुलिस ने पांच लोगों को इस मामले में नामजद आरोपी बनाया है।
इस हत्याकांड से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पार्षद को दो लोग डंडे से पीट रहे हैं। वह बेहोश पड़ा है, इसके बाद भी पीट रहे हैं। एक वीडियो इससे पहले का है, जिसमें पार्षद खुश हैं और केक काटने के कार्यक्रम में शामिल है। इसके बाद ही विवाद हुआ और दोस्तों ने ही पार्षद की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल का जन्मदिन था। केक काटने के बहाने ही पार्षद को उसके घर से बुलाकर ले गए थे। बाद में आरोपियों ने शैलू कुशवाहा को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। आरोपी आपस में दोस्त हैं।
2 of 2
ग्वालियर में पार्षद ने पहले दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसका वीडियो सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने बताया कि भूरा और सर्वेश तोमर ने शैलू कुशवाहा की हत्या कर दी। इसकी वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पहले जन्मदिन पर केक काटा। उसके बाद सबने जमकर शराब पी। आपस में विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपियों ने लाठी से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसके बाद गंभीर हालत में परिजन पार्षद को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने चक्काजाम कर बुलडोजर चलाने की मांग की थी
तीन दिन पहले जब यह मामला सामने आया तो शैलू के परिजनों ने हंगामा किया था। चक्काजाम किया था और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। मुरार कैंटोनमेंट एरिया में बीजेपी पार्षद शैलेंद्र उर्फ शैलू कुशवाहा को उसके दोस्त जन्मदिन पार्टी में शामिल होने लेकर गए थे। इस पार्टी में भूरा तोमर, धर्मेंद्र पाल, विक्की कौशल, विनीत राजावत मौजूद थे। पार्षद की पत्नी राधा कुशवाहा का आरोप है कि भूरा तोमर से झगड़ा चल रहा था। कुछ दिन पहले ही बोलचाल सामान्य हुई थी। इसी रंजिश की वजह से इन सभी ने प्लान कर शैलू की हत्या की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।