{"_id":"637872b840196879ae6bae54","slug":"kuno-national-park-third-male-cheetah-oban-released-in-the-big-enclosure-ran-as-soon-as-it-came-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kuno National Park: कूनो में तीसरे चीते 'ओबान' को भी छोड़ा बड़े बाड़े में, बाहर निकलते ही दौड़ लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kuno National Park: कूनो में तीसरे चीते 'ओबान' को भी छोड़ा बड़े बाड़े में, बाहर निकलते ही दौड़ लगाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 19 Nov 2022 03:08 PM IST
सार
नामीबिया से आए चीतों का क्वारंटाइन पीरियड अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने तीसरे नर चीते 'ओबान' को भी बड़े बाड़े में रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
1 of 3
चीतों की सुरक्षा पर सवाल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रोजेक्ट चीता के तहत नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर 17 सितंबर को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। उन्हें अलग-अलग क्वारंटाइन बाड़ों में रखा गया था। अब धीरे-धीरे उन्हें बड़े बाड़ों में छोड़ा जा रहा है। एक नर चीता 'ओबान' को शुक्रवार को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। रिलीज होते ही उसने दौड़ लगा दी। अधिकारी उसकी गतिविधियों को मॉनीटर कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह दो नर चीते अब कूनो के माहौल में रच-बस गए हैं, यह चीता भी माहौल में ढल जाएगा।
मध्यप्रदेश के पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) जसवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में तीसरे चीते को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। इस चीते का नाम 'ओबान' है। इससे पहले पांच नवंबर को फ्रेडी और एल्टन नाम के दो सगे भाइयों को भी बड़े बाड़े में रिलीज किया गया था। दोनों ही चीते अब कूनो नेशनल पार्क के माहौल में रच-बस गए हैं। चीतल का शिकार कर रहे हैं और उछल-कूद करते देखे जा रहे हैं।
पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जसवीर सिंह चौहान गुरुवार शाम को कूनो पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार सुबह सीसीएफ उत्तम शर्मा और डीएफओ पीके वर्मा के साथ बाड़े का निरीक्षण किया। स्थितियों का आंकलन कर संतुष्टि जाहिर की। इसके बाद एक नर चीता को बड़े बाड़े में छोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके बाद शुक्रवार को छोटे बाड़े से निकालकर तीसरे नर चीता को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। उसकी दिनभर मॉनिटरिंग की गई, जिसमें पाया गया कि चीते ने बड़े बाड़े में दिनभर न केवल उछलकूद की, बल्कि खूब दौड़ भी लगाई।
2 of 3
Cheetah Returns: Cheetah in kuno national park
- फोटो : Kuno National Park
अब पांच मादा चीता ही रह गए हैं क्वारंटाइन
प्रोजेक्ट चीता के तहत आठ चीतों को नामीबिया से भारत लाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को आठ चीतों को क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ा था। इन आठ चीतों में तीन नर है और पांच मादा। एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप पर किसी जानवर को बसाने की यह दुनिया की पहली योजना है। इस पर पूरी दुनिया की नजर है। कूनो में इन चीतों को बीमारियों से बचाने के लिए एक महीने तक क्वारंटाइन रखने की योजना थी। इसके बाद उन्हें बड़े बाड़े में छोड़ा जाना था। हालांकि, बाद में फैसला हुआ कि इन्हें धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा। चीता टास्क फोर्स इन चीतों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। उसको ही क्वारंटाइन बाड़ों में रह रही मादा चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने का फैसला भी लेना है। माना जा रहा है कि इसी महीने यह कदम उठाया जाएगा।
3 of 3
प्रोजेक्ट चीता के तहत तीसरे नर चीते को भी बड़े बाड़े में रिलीज किया गया.
- फोटो : अमर उजाला
दो चीते ढल चुके हैं कूनो के माहौल में
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को तीसरे नर चीते को छोड़े बाड़े से बड़े बाड़े में छोड़ा गया है। जिन दो चीतों को पांच नवंबर को रिलीज किया गया था, वह कूनो नेशनल पार्क के वातावरण में ढल चुके हैं। उन्होंने दो-तीन चीतलों का शिकार भी मिलकर किया है। पीसीसीएफ जेएस चौहान की मौजूदगी में शुक्रवार को तीसरा नर चीता भी बीते रोज बड़े बाड़े में छोड़ दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।