फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Weather: मध्यप्रदेश में कहर ढा रही ठंड, हिल स्टेशन पचमढ़ी में तीन डिग्री लुढ़का पारा, ओस की बूंदें बनी बर्फ

Sun, 08 Jan 2023 01:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 01:53 PM IST
सार

MP Weather: मध्यप्रदेश में कहर ढा रही ठंड, हिल स्टेशन पचमढ़ी में तीन डिग्री लुढ़का पारा, ओस की बूंदें बनी बर्फ

विज्ञापन
MP Weather Update Today: Cold Wave Continues in Madhya Pradesh Temperature Dropped in Pachmarhi
पचमढ़ी में ओस की बूंदें जमी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से प्रदेश में गलन वाली ठंड का दौर जारी है। ज्यादातर शहरों का पारा गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में रात का तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया, जिससे ठंड का दौर जारी है। वहीं, प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की बात की जाए तो पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जिससे पचमढ़ी में घास पर ओस की बूंदें बर्फ बनकर जमने लगी हैं। इस सीजन में पहला मौका है, जब पचमढ़ी का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। यहां गाड़ियों पर बर्फ जमी देखी गई। पौधों पर भी ओस की बूंदें जमी हुई नजर आईं। अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। कई जिलों में अच्छी धूप खिलने के बाद भी गलन महसूस की जा रही है।

 
MP Weather Update Today: Cold Wave Continues in Madhya Pradesh Temperature Dropped in Pachmarhi
कई जिलों में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
शीतलहर की ठंड से नर्मदापुरम जिला कंपकंपा रहा है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पचमढ़ी में आठ जनवरी की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। रात का पार लुढ़कर एक डिग्री पर पहुंच गया। हालत यह है कि रविवार सुबह 6:30 बजे गाड़ियां और घास पर ओस की बूंदें जम गई। नर्मदापुरम में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। सर्द सीजन और 2023 में पहली बार पचमढ़ी में पारा तीन डिग्री और नर्मदापुरम में 7.6 डिग्री पहुंचा है।

MP Weather Update Today: Cold Wave Continues in Madhya Pradesh Temperature Dropped in Pachmarhi
कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला
नर्मदापुरम में लगातार गिर रहा पारा
जनवरी के पहले सप्ताह की शुरुआत से ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिले में एक जनवरी को रात का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जिसके बाद लगातार तापमान में गिरावट जारी है। शनिवार रात को पारा 10 डिग्री था। रविवार रात को 7.6 डिग्री दर्ज किया गय। बैतूल में भी रात का पारा 5.2 डिग्री रहा। यहां चार डिग्री पारा गिरा। निरंतर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed