{"_id":"62d4ee50a6bed77d9f3bb3af","slug":"due-to-heavy-rains-in-madhya-pradesh-the-gates-of-tawa-dam-opened-for-the-second-time-bridge-shed-on-bhopal-nagpur-highway-traffic-closed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Narmdapuram: भारी बारिश के चलते दूसरी बार खुले तवा डैम के गेट, भोपाल-नागपुर हाईवे पर पुल बहा, यातायात बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narmdapuram: भारी बारिश के चलते दूसरी बार खुले तवा डैम के गेट, भोपाल-नागपुर हाईवे पर पुल बहा, यातायात बंद
मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। आलम ये है कि नर्मदापुरम में तवा डैम के गेट दूसरी बार खोले गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी तवा डैम के गेट खोले गए थे। फिलहाल 10 फीट की ऊंचाई तक डैम के 13 गेट खोले गए हैं और करीब दो लाख 4 हज़ार क्यूसिक पानी प्रतिसेकेंड डिस्चार्ज किया जा रहा है। बैतूल, छिंदवाड़ा पचमढ़ी सहित केचमेंट एरिया में हो रही लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं, कोटे से ज्यादा बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। डोलरिया की हथेड़ नदी के पुल पर भारी बारिश के चलते पानी आने के चलते हरदा से नर्मदापुरम का रास्ता बंद हो गया है, जबकि सुखतवा नदी पर बना अस्थाई पुल पर बहने की वजह से भोपाल-नागपुर हाईवे 69 पर यातायात बन्द है।
2 of 3
सुखतवा पर बना अस्थायी पुल बहा।
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले भी खुले थे गेट
भारी बारिश के चलते लगातार भारी मात्रा में तवा डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। 15 जुलाई को डैम के 7 गेट, फिर 9 और फिर 11 गेट खोलना पड़े थे। 16 जुलाई को डैम के सभी गेट बंद कर दिए गए थे।
इटारसी के कई क्षेत्र जलमग्न
प्रदेश में हो रही बारिश के चलते इटारसी में कई क्षेत्रों में पानी भर गया है। देर रात आंधी-पानी ने इटारसी शहर में बाढ़ के हालात बना दिए हैं। नाला मोहल्ला और मेहरागांव के घरों में पानी घुस गया है। कई जगह 2 से 3 फीट तक पानी भरा है। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे-69 पर नवनिर्मित सुखतवा पुल का एक हिस्सा बह गया। यह पुल नर्मदापुरम-बैतूल के बीच है। सुखतवा का पुराना पुल टूटने के बाद यह अस्थाई पुल बनाया गया था।
3 of 3
मध्यप्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने सोमवार को भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। इंदौर में भी मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटे तक भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।