{"_id":"63c38a3feccb77350e2b3e1c","slug":"hundreds-of-people-arrived-to-bathe-in-narmada-on-makar-sankranti-devotees-thronged-sethani-ghat-2023-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान करने पहुंचे सैकड़ों लोग, सेठानी घाट पर लगा श्रद्धालुओं का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान करने पहुंचे सैकड़ों लोग, सेठानी घाट पर लगा श्रद्धालुओं का तांता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:38 AM IST
सार
Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान करने पहुंचे सैकड़ों लोग, सेठानी घाट पर लगा श्रद्धालुओं का तांता
विज्ञापन
1 of 3
मकर संक्रांति पर सेठानी घाट में स्नान करने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मकर संक्रांति का पर्व पांरपरिक मान्यता से 14 जनवरी शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया, लेकिन धर्मशास्त्रीय मान्यता के अनुसार लोग रविवार 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति मना रहे हैं। नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर मकर सक्रांति के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। दूरदराज से चलकर आने वाले श्रद्धालुओं का सेठानी घाट पर तांता लगा रहा। इस दौरान हर हर नर्मदे के जयघोष से नर्मदा के सारे घाट गूंजते रहे।
स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने बड़े ही विधि विधान से मां नर्मदा की पूजा अर्चना की साथ ही श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा से सुख और समृद्धि की कामना की। वहीं, सेठानी घाट स्थित श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते प्रशासन द्वारा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए।
2 of 3
हर हर नर्मदे के जयकारे से गूंजे नर्मदा के घाट
- फोटो : अमर उजाला
स्नान का महत्व
मकर संक्रांति पर्व पर पवित्र नदी में स्नान का अधिक महत्व होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा नदी के सेठानी घाट पहुंचे। वहीं, दान का विशेष महत्व होने से घाट पर बैठे भिक्षुकों को दान दिया। पर्व स्नान का लाभ लेने शहर के अलावा दूसरे राज्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं ने देव स्थलों पर दर्शन पूजन किए। 14 जनवरी को भी संक्रांति पर्व मनाया गया था, लेकिन धर्म शास्त्रियों के अनुसार रविवार को भी मकर सक्रांति पर्व मनाया जा रहा है।
3 of 3
पड़ोसी राज्यों से भी नर्मदा स्नान करने पहुंच रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
मां नर्मदा में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु
मां नर्मदा नदी में रविवार को भी परंपरा अनुसार संक्रांति मानने वाले श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान के बाद नर्मदा मंदिर में दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं का तांता और लंबी कतार लगी रही। अधिकारियों का कहना है कि पर्व के साथ ही शनिवार और रविवार अवकाश का दिन होने से बाहरी श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आ रहे हैं। यही कारण है कि शनिवार को मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा हुआ नजर आया और रविवार के दिन भी मंदिर परिसर और बाहर लगे लड्डू प्रसाद के काउंटर पर लंबी कतार लगी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।