{"_id":"63cb843f828b57768e55f834","slug":"narmdapuram-collector-set-an-example-of-cleanliness-cleared-the-jammed-drain-with-a-shovel-for-months-2023-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: कलेक्टर ने पेश की स्वच्छता की मिसाल, महीनों से जाम नाले को फावड़े से किया साफ, लोगों से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कलेक्टर ने पेश की स्वच्छता की मिसाल, महीनों से जाम नाले को फावड़े से किया साफ, लोगों से की ये अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:50 AM IST
सार
MP News: कलेक्टर ने पेश की स्वच्छता की मिसाल, महीनों से जाम नाले को फावड़े से किया साफ, लोगों से की ये अपील
विज्ञापन
1 of 3
कलेक्टर ने पेश की स्वच्छता की मिसाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नर्मदापुरम को स्वच्छता में आगे लाने के लिए नगरपालिका का विशेष स्वच्छता अभियान तेजी से जारी हैं, जिसकी व्यवस्थाओं का जायजा लेने शनिवार सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह औचक नगर भ्रमण पर निकले। कलेक्टर ने नगर के फेफरताल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने फावड़ा उठाकर जाम पड़े नाले की सफाई की साथ ही कलेक्टर ने नगरवासियों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आग्रह भी किया।
कलेक्टर ने नगरपालिका के अमले को निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से नगर के प्रमुख नाले-नालियों और ऐसे स्थान जहां लगातार गंदगी बनी रहती है। वहां सघन साफ-सफाई करें।
2 of 3
नाले की सफाई करते कलेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कलेक्टर ने वॉर्ड में भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। वॉर्ड के नागरिकों से चर्चा करते हुए पूछा कि नगर पालिका का स्वच्छता वाहन आता या नहीं। लोगों ने बताया कि वाहन आता है लेकिन देरी से आने कारण वॉर्ड के लोग यहां वहां कचरा डाल देते हैं। जिस पर कलेक्टर ने समय पर स्वच्छता वाहन वॉर्डों में भेजने के निर्देश नगर पालिका को दिए। कलेक्टर ने नागरिकों से आग्रह किया कि कचरा यहां वहां न फेंककर कचरा वाहन में ही डालें। स्वच्छता की इस मुहिम में सबकी हिस्सेदारी होगी, तभी स्वच्छ नर्मदापुरम का संकल्प पूरा होगा।
स्वच्छता अभियान से नगर की समाजसेवी संस्था, संगठन व नगरवासियों को भी जोड़ें। जन सहभागिता से स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करें। कलेक्टर ने नगरपालिका सीएमओ नवनीत पांडे को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, पेयजल सहित स्वच्छता सर्वेक्षण के निर्धारित मापदंडों पर निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
3 of 3
नगरवासियों से चर्चा करते कलेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश
चर्चा के दौरान वॉर्ड की एक महिला धनबाई ने बताया कि यहां पर रात में कुछ असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। जिससे काफी परेशानी होती है। जिस पर कलेक्टर ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान ही एक नागरिक सालिग्राम मीना के घर के सामने अमृत योजना के तहत लगे हुए नल से पानी व्यर्थ बह रहा था, उस नल में टोंटी भी नहीं थी। कलेक्टर ने उनसे कहा कि नर्मदा जी का पानी अनमोल है इस तरह व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। कलेक्टर के साथ नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया, महेंद्र यादव, वार्ड पार्षदों सहित स्वच्छता मित्रों ने शहर के फेफरताल क्षेत्र की सघन सफाई की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।