Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Indore: Case filed against three including Dean of Index Medical College in case of suicide of medical student, hanged due to ragging
{"_id":"624854b8b55d720ae978a00f","slug":"indore-case-filed-against-three-including-dean-of-index-medical-college-in-case-of-suicide-of-medical-student-hanged-due-to-ragging","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदौर में छात्र की आत्महत्या: इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन सहित तीन पर केस, रैगिंग से परेशान होकर लगाई थी फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में छात्र की आत्महत्या: इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन सहित तीन पर केस, रैगिंग से परेशान होकर लगाई थी फांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 02 Apr 2022 07:20 PM IST
सार
इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कॉलेज के डीन व दो सीनियर छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रैगिंग से परेशान होकर ही छात्र ने आत्महत्या की थी। पुलिस डीन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
1 of 2
पुलिस कमिश्नर से चर्चा करते मृतक के परिजन व समाजजन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से परेशान छात्र की आत्महत्या के मामले में कॉलेज के डीन सहित दो सीनियर्स के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। डीन की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के छात्र चेतन पाटीदार (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह मूल रूप से उज्जैन जिले के ग्राम मौलाना का रहने वाला था और एमबीबीएस प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत था। रैगिंग से परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी।
शुक्रवार को चेतन के परिजन समेत समाजजन इंदौर पहुंचे थे और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र के कार्यालय का घेराव किया था। उन्होंने बताया था कि बेटे ने रैगिंग के काऱण आत्महत्या की है। डीन से शिकायत भी की थी लेकिन उन्होंने मदद नहीं की। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज के डीन जीएस पटेल सहित सीनियर छात्र दुर्गेश हाड़ा और रोमिल सिंह के खिलाफ आईपीसी 306-34 के तहत केस दर्ज किया। दोनों छात्र तृतीय वर्ष में पढ़ते हैं। उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। डीन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के बयान लिए गए जिसमें रैगिंग की पुष्टि हुई है। डीन पर आरोप है कि उसने छात्र को होस्टल में ही रहने के लिए मजबूर किया। लिखित शिकायत के बाद भी डीन ने यह कहते हुए धमकाया कि मरना है तो मर जा लेकिन होस्टल में ही रहना पड़ेगा। होस्टल से बाहर रहा तो कॉलेज से भी बाहर कर देंगे। चेतन इस कारण अवसाद में चला गया और फांसी लगा ली।
2 of 2
चेतन पाटीदार
- फोटो : सोशल मीडिया
आत्महत्या से पहले हुई थी पिता से बात
इधर बताया जा रहा है कि आत्महत्या के पहले चेतन ने पिता से फोन पर बात की थी और रैगिंग की परेशानी बताई थी। उसने कहा था कि 'पापा... मैं बहुत परेशान हो गया हूं, मुझे हॉस्टल में नहीं रहना है। यहां सीनियर रैगिंग ले रहे हैं। रोज मुझे कपड़े उतार कर दीवार पर खड़ा कर देते हैं। उसी हालत में घंटों खड़ा रखते हैं। पेंसिल-पेन लेकर गंदी हरकत करते हैं। पूछते हैं तेरी गर्लफ्रेंड है या नहीं। पोर्न फिल्म भी दिखाते हैं। इस घटना पर आगे पढ़ने से पहले आप अपनी राय दे सकते हैं...। चेतन के पिता ने बताया कि 28 मार्च को चेतन से बात हुई तो मैंने पूछा कहां हो। उसने कहा था कि कॉलेज की कैंटीन में नाश्ता कर रहा है। 29 मार्च को आत्महत्या के पहले बात हुई थी। वह डरा हुआ था और सहमी व धीमी आवाज में बात कर रहा था। सीनियर उसे लगातार फोन करके परेशान करते थे। होली पर जब वह घर आया तब यहां भी उसके सीनियर का फोन आया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।