Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Nursing exam became a joke in Morena: In open copying case, civil surgeon was asked to answer, committee formed for investigation
{"_id":"62484cc8f1b2146c4b7109a6","slug":"nursing-exam-became-a-joke-in-morena-in-open-copying-case-civil-surgeon-was-asked-to-answer-committee-formed-for-investigation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरैना में मजाक बना नर्सिंग एग्जाम: खुलेआम नकल मामले में सिविल सर्जन से जवाब तलब, जांच के लिए बनाई समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना में मजाक बना नर्सिंग एग्जाम: खुलेआम नकल मामले में सिविल सर्जन से जवाब तलब, जांच के लिए बनाई समिति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 02 Apr 2022 06:48 PM IST
सार
जिला अस्पताल में शुक्रवार को हुई नर्सिंग कॉलेज की प्रायोगिक परीक्षा में सामूहिक नकल के मामले में सीएमएचओ ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही सीएमएचओ ने इन परीक्षाओं के साथ नर्सिंग कॉलेजों की जांच कराने के लिए पांच सदस्यीय समिति बना दी है। अस्पताल प्रबंधन इन परीक्षाओं से खुद को पूरी तरह से अनभिज्ञ बता रहा है। नकल के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
परीक्षार्थियों के वॉट्सअप पर आबिद सर नाम के मोबाइल नंबर 7976353031 से जवाब आ रहे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिला अस्पताल में शुक्रवार को हुई नर्सिंग कॉलेज की प्रायोगिक परीक्षा में सामूहिक नकल के मामले में सीएमएचओ ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही सीएमएचओ ने इन परीक्षाओं के साथ नर्सिंग कॉलेजों की जांच कराने के लिए पांच सदस्यीय समिति बना दी है। अस्पताल प्रबंधन इन परीक्षाओं से खुद को पूरी तरह से अनभिज्ञ बता रहा है। नकल के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
2 of 4
वेटिंग रूम और पार्किंग में भी पेपर देते परीक्षार्थी नजर आ रहे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नर्सिंग कालेज में पढ़ रहे छात्रों के पहले वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा शुरू हुईं हैं जो 6 अप्रैल तक चलेंगी। इस परीक्षा में नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जिला अस्पताल में मरीजों से मिलाया जाता है, उसके बाद कापी में प्रश्नों के उत्तर लिखवाए जाते हैं। शुक्रवार को मुरैना जिला अस्पताल में सैकड़ों नर्सिंग छात्र-छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा में कोई रोकटोक नहीं दिखी। जिसे जहां मन किया, वहां बैठकर परीक्षा दी। यहां तक कि वेटिंग रूम और पार्किंग में भी पेपर देते परीक्षार्थी नजर आ रहे थे।
3 of 4
जिसे जहां मन किया, वहां बैठकर परीक्षा दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
परीक्षा तब मजाक बनकर रह गई, जब सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक जैसे प्रश्न दिए गए। जिनके जवाब सभी परीक्षार्थियों के वॉट्सअप पर आबिद सर नाम के मोबाइल नंबर 7976353031 से आ रहे थे। जिला अस्पताल में प्रायोगिक परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं में से अधिकांश बिहार, झारखण्ड व उप्र के हैं, जो खुद को मुरैना के जयमां वैष्णो नर्सिंग कॉलेज, उमा नर्सिंग कॉलेज और हिंदुस्तान नर्सिंग कॉलेज का विद्यार्थी बता रहे थे। लेकिन इन्होंने कभी अपना कॉलेज नहीं देखा। नर्सिंग कालेज की इन परीक्षाओं को करवाने के लिए सागर नर्सिंग कालेज से दो महिला प्रोफेसर जिला अस्पताल में आई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुरैना जिला अस्पताल में सैकड़ों नर्सिंग छात्र-छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा देने पहुंचे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खुलेआम नकल के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगे जा रहे हैं। सीएमएचओ राकेश शर्मा ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन विनोद गुप्ता को नोटिस दिया है। पांच सदस्यों की टीम बनाई है, जो दई बिंदुओं पर मामले की जांच करेगी। जांच के बिंदुओ में परीक्षा में ये अव्यवस्थाएं कैसे बनीं, किन लोगों को संरक्षण था, क्यों इसे रोका नहीं जा सका आदि भी शामिल रहेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।