फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: 'बेटी के इंतजार में पथराई आखें', अर्चना की वापसी के लिए शुरू महामृत्युंजय जाप, कहा- CBI और भगवान पर भरोसा

Mon, 18 Aug 2025 06:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 06:55 PM IST
सार

कटनी की बेटी अर्चना तिवारी 7 अगस्त को नर्मदा एक्सप्रेस से रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी। 12 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
 

विज्ञापन
Katni's daughter Archana disappeared from a moving train - missing even after 12 days, family took refuge in G
परिवार ने शुरू किया महामृत्युंजय जाप - फोटो : अमर उजाला
कटनी की बेटी अर्चना तिवारी पिछले 12 दिनों से लापता है। रहस्यमयी तरीके से चलती ट्रेन से गायब हुई अर्चना का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाने के बाद अब भगवान की शरण में पहुंचा है और घर में तीन दिन का महा-मृत्युंजय जाप शुरू कराया है।
Katni's daughter Archana disappeared from a moving train - missing even after 12 days, family took refuge in G
अर्चना तिवारी - फोटो : अमर उजाला
7 अगस्त को ट्रेन से हुई लापता

अर्चना तिवारी 7 अगस्त की शाम इंदौर स्टेशन से नर्मदा एक्सप्रेस के जरिए कटनी के लिए रवाना हुई थी। जानकारी के मुताबिक, उन्हें आखिरी बार नर्मदापुरम के पास तक देखा गया था। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से रात 10:16 बजे के बाद से उनका कोई पता नहीं चला।
 
Katni's daughter Archana disappeared from a moving train - missing even after 12 days, family took refuge in G
बाबू प्रकाश तिवारी - फोटो : अमर उजाला

परिवार की चिंता और पीड़ा

अर्चना की मां समेत पूरा परिवार 12 दिनों से परेशान और बीमार है। बड़े पिता बाबू प्रकाश तिवारी ने कहा, “रेल पुलिस की जांच का दायरा सीमित है, इसलिए अब हमने मुख्यमंत्री मोहन यादव से CBI जांच की मांग की है। हमें शक है कि मामला मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है। बेटी की तलाश दिल्ली, मुंबई और नागपुर जैसे बड़े शहरों में करवाई जानी चाहिए।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katni's daughter Archana disappeared from a moving train - missing even after 12 days, family took refuge in G
घर में गूंज रहा महामृत्युंजय जाप - फोटो : अमर उजाला
अर्चना की पढ़ाई और जीवन

अर्चना तिवारी सिविल जज की तैयारी कर रही थीं और बीते 8 महीनों से इंदौर की कौटिल्य एकेडमी में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। राखी के त्योहार पर वह कटनी लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। परिजन अब बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। घर में महा-मृत्युंजय जाप शुरू हुआ है, जो लगातार तीन दिन चलेगा। परिवार ने बताया कि अगर जल्द सुराग नहीं मिला तो वे बाबा बागेश्वर धाम जाकर भी बेटी की सलामती की प्रार्थना करेंगे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed