{"_id":"689f51f2756f9f3f950559ad","slug":"archana-tiwari-becomes-a-mystery-mother-s-eyes-have-become-stony-in-waiting-family-members-are-losing-hope-2025-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस्ट्री बनी अर्चना तिवारी: इंतजार में पथराई मां की आंखें, उम्मीद छोड़ रहे परिजन, सता रही अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्ट्री बनी अर्चना तिवारी: इंतजार में पथराई मां की आंखें, उम्मीद छोड़ रहे परिजन, सता रही अनहोनी की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 15 Aug 2025 08:57 PM IST
सार
रक्षाबंधन पर इंदौर से कटनी जाते समय लापता हुई अर्चना तिवारी का आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। आखिरी बार वह ट्रेन में भोपाल के पास देखी गई थी। पुलिस कई जिलों में जांच कर रही है, लेकिन अब तक सब प्रयास विफल रहे हैं। परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन
अर्चना तिवारी ट्रेन से लापता।
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन मनाने के लिए सात अगस्त को इंदौर से नर्मदा एक्सप्रेस से कटनी के लिए रवाना हुई कटनी की युवती अर्चना तिवारी का आठ दिन बाद भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस को अब तक करीब आधा दर्जन ऐसे क्लू मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि पुलिस अब अर्चना तिवारी को दस्तयाब ही कर लेगी, लेकिन हर क्लू एक अंधेरे रास्ते पर जाकर खत्म हो जाता है और पुलिस खाली हाथ वापस दूसरे पाइंट पर जांच शुरू करती है। पुलिस को अब भी यही लग रहा है कि अर्चना तिवारी भोपाल, नर्मदापुरम, पिपरिया और पचमढ़ी के आसपास किसी स्थान पर है और उसे किनी से अपहरण कर रखा है या बंधक बनाकर या ब्लैकमेल कर उसे रोक रखा है। हालांकि पुलिस अधिकारी भी अब इस केस को एक मिस्ट्री मानकर जांच कर रहे हैं। अर्चना तिवारी के इंतजार में उसकी मां की आंख पथरा गई है। लोग उम्मीद छोड़ने लगे हैं। परिजनों को अनहोने की आशंका सताने लगी है।
Trending Videos
लापता अर्चना तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञात हो कि कटनी निवासी युवती इंदौर के सत्कार छात्रावास में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी। वह रक्षाबंधन पर अपने घर जाने के लिए इंदौर से नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच में बी-3 सीट पर बैठकर यात्रा का रही थी। भोपाल के रानीकमलापति रेलवे स्टेशन के पास तक वह सीट पर देखी गई, इसके बाद वह सीट पर नहीं मिली और उसका फोन भी बंद हो गया। सहयात्रियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि युवती वॉशरूम जाने के लिए कहकर सीट से गई थी। वहीं कुछ का कहना है कि वह रानीकमलापति रेलवे स्टेशन पर उतरी थी, लेकिन वापस ट्रेन में सवार हुई या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। आठ अगस्त को सुबह ट्रेन के कटनी पहुंचने पर जब अर्चना तिवारी नहीं उतरी तो उसके परिजनों ने उमरिया में रहने वाले उसके मामा को जानकारी दी। उसके मामा उमरिया में ट्रेन के अंदर गए तो उसका पर्स मिला, जिसमें बच्चों के लिए खिलौने, कुछ सामान और राखी मिली। एक बैग में उसके कुछ कपड़े भी सकुशल रखे हुए थे, लेकिन अर्चना अपनी सीट पर नहीं थी। यात्रियों ने मामा को बताया था कि वह रानीकमलापति रेलवे स्टेशन के बाद से ही अपनी सीट पर नहीं है।
ये भी पढ़ें- Archana Tiwari : छह दिन बाद भी अर्चना तिवारी का कोई सुराग नहीं, मामले में पांच संदेहियों की कहानी आई सामने
ये भी पढ़ें- Archana Tiwari : छह दिन बाद भी अर्चना तिवारी का कोई सुराग नहीं, मामले में पांच संदेहियों की कहानी आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्चना तिवारी ट्रेन से लापता।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर से उमरिया तक रेलवे ट्रैक, सीसीटीवी खंगाल चुकी है पुलिस
पहले कटनी जीआरपी ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन मामला युवती का होने के कारण संवेदनशील हो गया और साइबर सेल के साथ इंदौर और इंदौर से उमरिया जाने वाले ट्रेन रूट में पड़ने वाले सभी जिलों के संबंधित थानों को रेलवे पटरी के आसपास तलाशी में लगाया गया। इस तरह करीब दर्जन भर जिलों की पुलिस अर्चना तिवारी की तलाश में जुटी हुई है। जीआरपी सूत्रों केअनुसार इंदौर के जिस सत्कार महिला छात्रावास में रहकर अर्चना तिवारी सिविल जज की तैयारी कर रही थी। उस छात्रावास के सीसीटीवी फुटेज में अर्चना के इंदौर से कटनी रवाना होने से एक दिन पहले एक सफेद रंग की कार दिखी है। इसी सफेद रंग की कार से अर्चना तिवारी उतरीं और छात्रावास गई हैं। पुलिस ने छात्रावास की युवतियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर संबंधित कार तक पहुंची, लेकिन युवती का पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?

अर्चना तिवारी का वो सीसीटीवी फुटेज, जब को कटनी के लिए इंदौर के होस्टल से निकल रही थी।
- फोटो : CCTV
भोपाल-नर्मदापुरम पर पुलिस का फोकस
पुलिस सूत्रों के अनुसार अर्चना तिवारी के भोपाल, मंडीदीप, नर्मदापुरम, पिपरिया और उसके आसपास ही कहीं होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस टीमों का पूरा फोकस नर्मदापुरम, मंडीदीप और भोपाल के आसपास ही अर्चना की तलाश में है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के कारण पुलिस दो दिन से व्यस्त है। ऐसे में रविवार से फिर एक बार अर्चना तिवारी की नए सिरे से तलाश कीजाएगी। फिलहाल पुलिस की दर्जन भर से अधिक टीमें खाली हाथ हैं। अर्चना कीतलाश पर उनके रिश्ते के भाई दिव्यांशु ने 51 हजार का इनाम भी रखा है।

कमेंट
कमेंट X